फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2025: Last date to register for CUET UG is soon, do not wait for last date; apply now

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख नजदीक, अंतिम तिथि का न करें इंतजार; अभी करें आवेदन

Fri, 14 Mar 2025 04:44 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 14 Mar 2025 04:44 PM IST
सार

CUET UG 2025: एनटीए जल्द ही सीयूईटी यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद कर देगा। अगर आप ने अभी तक सीयूईटी यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो अभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करें।

विज्ञापन
CUET UG 2025: Last date to register for CUET UG is soon, do not wait for last date; apply now
CUET UG 2025 Registration - फोटो : freepik

विस्तार

CUET UG 2025 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आपको जल्दी आवेदन करना होगा क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2025 है। परीक्षा मई 2025 में आयोजित की जाएगी और यह मौका फिर नहीं आएगा, इसलिए अंतिम तारीख का इंतजार न करें और अभी रजिस्ट्रेशन करें। सीयूईटी यूजी 2025 के लिए करेक्शन विंडो 24 से 26 मार्च 2025 के लिए ओपन किया जाएगा। 

विज्ञापन


सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन 8 मई से 1 जून 2025 तक देश के 285 शहरों में होगा। सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं जैसे अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

37 विषयों में होगी परीक्षा

सीयूईटी यूजी परीक्षा में विषयों की संख्या को 63 से घटाकर 37 कर दिया गया है, जिसमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन विशेष विषय और 1 सामान्य योग्यता परीक्षा (GAT) शामिल है। जिन विषयों को हटाया गया है, उनके लिए प्रवेश सामान्य योग्यता परीक्षा के अंकों के आधार पर दिया जाएगा। पिछले साल 33 भाषाएं और 29 डोमेन विषय थे।

CUET UG 2025 Documents: सीयूईटी यूजी 2025 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  • मोबाइल नंबर (प्रवेश के लिए सक्रिय और सही मोबाइल नंबर)
  • ई-मेल आईडी (सभी जानकारी ई-मेल पर भेजी जाएगी)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड के साथ)
  • स्कैन हस्ताक्षर (NTA द्वारा निर्धारित आकार के अनुसार)
  • एनटीए द्वारा निर्धारित स्कैन किए गए हस्ताक्षर का आकार 4 kb से 30 kb होना चाहिए
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)

किसी भी सब्जेक्ट से दे सकेंगे एग्जाम

सीयूईटी यूजी 2025 में उम्मीदवारों को अधिकतम पांच विषय चुनने की अनुमति दी गई है, चाहे उन्होंने वे विषय कक्षा 12वीं में पढ़े हों या नहीं। इसका मतलब यह है कि छात्र उन विषयों का चयन कर सकते हैं, जिन्हें उन्होंने 12वीं में नहीं पढ़ा है। इस बदलाव से छात्र अब किसी भी अंडर ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं, भले ही उन्होंने उस विषय को 12वीं में नहीं पढ़ा हो। इसके लिए उन्हें केवल सीयूईटी प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी और आवश्यक कटऑफ के अनुसार सफलता प्राप्त करनी होगी। 12वीं की स्ट्रीम का अब कोई महत्व नहीं रहेगा और छात्र अपने पिछले विषयों की परवाह किए बिना किसी भी क्षेत्र में यूजी कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CUET UG 2025 Registration: कैसे करें सीयूईटी यूजी 2025 के लिए पंजीकरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए 'CUET UG 2025 Registration' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed