फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2025: Admit card out for 26 may to 3 June at cuet.nta.nic.in; Check Your Exam Centre Here

CUET UG 2025: 26 मई से तीन जून तक की सीयूईटी यूजी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, चेक करें अपना एग्जाम सेंटर

Fri, 23 May 2025 02:37 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 23 May 2025 02:37 PM IST
सार

CUET UG 2025 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी यूजी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। एजेंसी ने 26 मई से 3 जून के लिए निर्धारित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
CUET UG 2025: Admit card out for 26 may to 3 June at cuet.nta.nic.in; Check Your Exam Centre Here
CUET UG 2025 - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CUET UG 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 26 मई से तीन जून तक होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षाओं का प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं। एनटीए ने परीक्षा शहर सूचना पर्ची 7 मई, 2025 को जारी की थी।
विज्ञापन

3 जून तक चलेंगी परीक्षाएं

परीक्षा 3 जून तक आयोजित की जानी है। 13 मई से 24 मई तक होने वाली परीक्षा पहले ही आयोजित की जा चुकी है। NTA ने 14 मई को काइट पॉलिटेक्निक, वावूसा, रंगरेथ, श्रीनगर में केंद्र पर तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा रद्द कर दी थी।
विज्ञापन

परीक्षण एजेंसी ने उन छात्रों के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है, जिन्हें 26 मई से 3 जून की परीक्षा तिथियां आवंटित की गई हैं। परीक्षा हर दिन तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10 बजे तक चलेगी, उसके बाद दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। तीसरी और अंतिम शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।

CUET UG 2025: इतने विषयों के लिए हो रही है परीक्षा

सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 13 भाषा विषय, 23 डोमेन-स्पेसिफिक विषय और एक जनरल टेस्ट यानी कुल 37 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। इस बार देशभर से 13 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है। परीक्षा CBT मोड में पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।

How to Download CUET UG 2025 Admit Card: यहां देखें डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाए।
  • होमपेज पर CUET UG 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपका सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आगे के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed