फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2024 Registration Last Date Fees Direct link Eligibility Exam date and Notification

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए पंजीकरण करने का आज आखिरी दिन, इस लिंक से करें आवेदन; कल खुलेगी सुधार विंडो

Fri, 05 Apr 2024 09:20 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 09:20 AM IST
सार

CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज, सीयूईटी यूजी के लिए विस्तारित पंजीकरण विंडो बंद करने वाली है। जिन उम्मीदवार ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत नीचे बताए तरीके से अपना फॉर्म भरकर जमा कर दें।

विज्ञापन
CUET UG 2024 Registration Last Date Fees Direct link Eligibility Exam date and Notification
CUET UG 2024 Last Date - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CUET UG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज, 05 अप्रैल को सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन विंडो बंद करने वाली है। उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने का यह आखिरी मौका है। गौरतलब है कि यह आवेदन करने की विस्तारित समयसीमा है, ऐसे में संभव है कि इसके बाद अंतिम तिथि को और नहीं बढ़ाया जाएगा। लिहाजा अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट cuet-ug@nta.ac.in पर जाकर कर दें।

विज्ञापन

कल से खुलेगी सुधार विंडो

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 06 अप्रैल से सीयूईटी यूजी आवेदन सुधार विंडो खोलेगी। जो उम्मीदवार समयसीमा के भीतर आवेदन शुल्क के भुगतान के साथ सीयूईटी 2024 आवेदन पत्र जमा कर देंगे, वे कल से अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। उम्मीदवार 06 से 07 अप्रैल तक अपने आवेदन पत्र में निर्धारिण विवरणों को संपादित कर सकेंगे।

आवेदक को आवेदन पत्र संपादित करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि सीयूईटी 2024 सुधार विंडो के लिए तिथि विस्तार के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

सीयूईटी आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को अपना व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरना होगा, आवश्यक दस्तावेजों जैसे उत्तीर्ण प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार की तस्वीर, हस्ताक्षर और वैध फोटो पहचान पत्र की स्कैन की गई प्रतियां भी अपलोड करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड

सीयूईटी प्रवेश परीक्षा के लिए आयु सीमा निर्धारित नहीं है। उम्मीदवारों के पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। एससी, एसटी और ओबीसी-एनसीएल श्रेणियों के लिए यह सीमा 45% निर्धारित है।

विज्ञापन

CUET UG 2024: पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया

सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet-ug@nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद, CUET UG 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, मांगे गए विवरण भरें और पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क भुगतान करें।
  • अब सबमिट करें और पेज डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed