CUET UG 2024: कल बंद हो जाएगी सीयूईटी यूजी आवेदन सुधार विंडो, संपादन से पहले पढ़ें एनटीए का जरूरी नोटिस
CUET UG 2024: एनटीए ने सीयूईटी-यूजी आवेदन में सुधार के लिए विंडो खोल दी है। साथ ही, एनटीए ने सुधार करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी नोटिस भी जारी किया है। आवेदन को संपादित करने से पहले उम्मीदवारों को यह नोटिस देखना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी-यूजी के आवेदकों को अपने आवेदन पत्र में सुधार करने का मौका दिया है। सुधार विंडो खुली है, जो उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और Exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन सुधार विंडो कल, यानी 08 अप्रैल तक खुली है। एक आधिकारिक अधिसूचना में, एनटीए ने आवेदन पत्र में सुधार करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए है।
सावधानी से करें बदलाव
आधिकारिक अधिसूचना में एनटीए ने बताया कि वह उम्मीदवारों द्वारा किए गए अनुरोधों के जवाब में उम्मीदवारों को उनके विवरण को संपादित/संशोधित करने की अनुमति दी जा रही है। एनटीए ने उम्मीदवारों से बहुत सावधानी से सुधार करने का आग्रह किया क्योंकि यह उन्हें किसी भी कठिनाई से बचने के लिए दी गई एक बार की सुविधा है।
कल इतने बजे तक कर सकेंगे बदलाव
अधिसूचना में बताया गया है कि जो उम्मीदवार अपना विवरण संपादित करना चाहते हैं, वे 8 अप्रैल, रात 11:50 बजे तक ऐसा कर सकते हैं। उम्मीदवार समय सीमा के बाद आगे कोई बदलाव नहीं कर पाएंगे। संशोधन करने के लिए, उम्मीदवार को क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान करना होगा।
सीयूईटी-यूजी परीक्षा 16 मई से 31 मई, 2024 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में हाइब्रिड मोड (पेन और पेपर/कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी)) मोड में आयोजित की जाएगी।
कब आएगा सीयूईटी-यूजी एडमिट कार्ड?
एनटीए 30 अप्रैल से उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की घोषणा करेगा। वहीं, एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in और Exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाने की सलाह दी जाती है।
किन विवरणों को नहीं कर सकेंगे संपादित?
सुधार विंडो के दौरान उम्मीदवार निम्नलिखित विवरणों को संपादित नहीं कर पाएंगे:
- मोबाइल नंबर
- ई-मेल
- पता
- आपातकालीन कॉन्टैक्ट डिटेल
इन विवरणों को कर सकेंगे संपादित
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- कक्षा 10 का विवरण
- कक्षा 12 का विवरण
- जन्मतिथि
- लिंग
- श्रेणी
- उप-श्रेणी
- फोटो
- सिग्नेचर
विस्तृत विवरण के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिस देखने की सलाह दी जाती है।
कमेंट
कमेंट X