CUET UG 2024: आज बंद हो जाएगी सीयूईटी यूजी आवेदन सुधार विंडो, इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
CUET UG 2024 Correction Window: एनटीए आज सीयूईटी-यूजी आवेदन सुधार विंडो बंद करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए विवरणों में सुधार कर सकते हैं।
विस्तार
CUET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज, 8 अप्रैल को सीयूईटी यूजी आवेदन सुधार विंडो बंद करने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे अपने सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। आवेदन सुधार विंडो आज बंद हो जाएगी, लिहाजा अभी आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर संशोधन कर लें।
सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र 2024 में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
सीयूईटी 2024 फॉर्म सुधार प्रक्रिया के दौरान छात्रों को अपना मोबाइल नंबर, ईमेल पता और स्थायी/पत्राचार पता संपादित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले, CUET UG 2024 आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 07 अप्रैल, 2024 थी, जिस आज तक बढ़ाया गया।
सावधानी से करें बदलाव
आधिकारिक अधिसूचना में एनटीए ने बताया कि वह उम्मीदवारों द्वारा किए गए अनुरोधों के जवाब में उम्मीदवारों को उनके विवरण को संपादित/संशोधित करने की अनुमति दी जा रही है। एनटीए ने उम्मीदवारों से बहुत सावधानी से सुधार करने का आग्रह किया क्योंकि यह उन्हें किसी भी कठिनाई से बचने के लिए दी गई एक बार की सुविधा है। उम्मीदवार नीचे बताए विवरणों में सुधार कर सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- फोटो
- हस्ताक्षर
- कक्षा 10 विवरण
- कक्षा 12 विवरण
- जन्म की तारीख
- लिंग
- वर्ग
- PwBD
कमेंट
कमेंट X