फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2024 Admit Card soon at exams.nta.ac.in; This is how you can download when it will be released

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने पर ऐसे करें डाउनलोड, जानें आसान तरीका

Sat, 11 May 2024 06:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 11 May 2024 06:18 PM IST
सार

CUET UG 2024 Admit Card: कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा - यूजी के लिए एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी होने वाला है। परीक्षा 15 मई से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
CUET UG 2024 Admit Card soon at exams.nta.ac.in; This is how you can download when it will be released
CUET UG 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

CUET UG Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 2024 यूजी के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, स्नातक प्रवेश परीक्षा 15, 16, 17 और 18 मई 2024 को आयोजित की जानी है। चूंकि परीक्षा में अब ज्यादा दिन बाकी नहीं है, इसलिए एनटीए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

कब जारी होगा सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड?

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, स्नातक प्रवेश परीक्षा 15, 16, 17 और 18 मई 2024 को आयोजित की जाएगी। उम्मीद है कि सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, CUET UG एडमिट कार्ड 2024 जारी होने के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी जाती है।

परीक्षण एजेंसी पेन और पेपर मोड में भारत के बाहर 26 शहरों सहित पूरे देश (380 शहरों) में विभिन्न स्थानों पर सीयूईटी (यूजी) - 2024 का आयोजन करेगी। एनटीए परीक्षा शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी कर चुका है। इसकी मदद से उम्मीदवारों को यह पता चल चुका है कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में स्थित होगा।

अग्रिम शहर सूचना पर्ची में केवल उस शहर का विवरण होता है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। परीक्षा की तारीख, समय और स्थान के बारे में विवरण प्रवेश पत्र में उल्लिखित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in पर जाएं।
  • उस अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024'।
  • लॉगइन विंडो पर आवश्यक जानकारी जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण प्रदान कर लॉगइन करें।
  • सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सेव करें।


यदि किसी उम्मीदवार को CUET UG 204 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई होती है, तो वे 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed