फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2023 Result soon at cuet.samarth.ac.in: How to check, other details here

CUET UG 2023 Result: कब तक जारी होगा सीयूईटी यूजी का रिजल्ट? 13 लाख छात्र कर रहे इंतजार

Tue, 27 Jun 2023 05:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 05:27 PM IST
सार

CUET UG Result 2023 : इस साल करीब 14 लाख छात्रों ने सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा किया था, जबकि पंजीयन तो लगभग 16 लाख छात्रों ने करवाया था। वहीं, करीब 13 लाख उम्मीदवार स्नातक दाखिलों के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
CUET UG 2023 Result soon at cuet.samarth.ac.in: How to check, other details here
CUET UG Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CUET UG Result 2023 Date Time Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी 2023) का परिणाम जल्द ही जारी करने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, CUET UG 2023 परिणाम दो जुलाई को आने की उम्मीद है। एक बार परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर अपना स्कोर देख सकेंगे।

विज्ञापन

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीयूईटी यूजी परिणाम का रिकॉर्ड परिणाम घोषणा की तारीख के बाद 90 दिनों तक फाइल में रहेगा। उम्मीदवारों को सीयूईटी स्कोरकार्ड 2023 डाउनलोड करना होगा, क्योंकि यह प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। विश्वविद्यालय एनटीए सीयूईटी स्कोर को ध्यान में रखते हुए अपनी स्वयं की मेरिट सूची प्रकाशित करेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET UG 2023 Result: नतीजे देखने का आसान तरीका

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    CUET 2023 के नतीजे देखने के लिए CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    यहां डिडेट लॉग इन/ साइन इन पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड विवरण दर्ज करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2023 परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवारों को भविष्य के उद्देश्यों के लिए परिणाम स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट लेने का सुझाव दिया जाता है। 
विज्ञापन

CUET UG 2023 अंतिम चरण में 36,242 उम्मीदवार रहे शामिल

इस साल करीब 14 लाख छात्रों ने सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा किया था, जबकि पंजीयन तो लगभग 16 लाख छात्रों ने करवाया था। वहीं, करीब 13 लाख उम्मीदवार स्नातक दाखिलों के कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी में शामिल हुए हैं। इनमें 21 जून से 23 जून के बीच आयोजित परीक्षा के अंतिम चरण में कुल 36,242 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed