CUET UG 2023 Final Answer Key OUT: सीयूईटी यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
CUET UG 2023: एनटीए ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट स्नातक (सीयूईटी यूजी 2023) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG 2023 Final Answer Key OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट स्नातक (CUET UG 2023) की अंतिम उत्तर कुंजी बुधवार 12 जुलाई 2023 को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटों nta.ac.in या cuet.samarth.ac.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा करने की उम्मीद है। यूजीसी अध्यक्ष के अनुसार, सीयूईटी यूजी परिणाम 15 जुलाई, 2023 तक घोषित किया जाएगा। सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा 21 मई से 23 जून के बीच भारत के 387 शहरों और बाहर के 24 शहरों में कई चरणों में आयोजित की गई थी।
ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, “सीयूईटी (यूजी) - 2023 के लिए संशोधित अनंतिम उत्तर कुंजी” पर क्लिक करें।
-
उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
-
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
13 भाषाओं में हुई थी परीक्षा
सीयूईटी यूजी 2023 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया गया था। प्रवेश परीक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों/संस्थानों/संगठनों/स्वायत्त कॉलेजों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
कमेंट
कमेंट X