CUET UG 2023: सीयूईटी-यूजी प्रवेश परीक्षा कल से होगी शुरू, इन दिशा-निर्देशों का रखें ध्यान
CUET UG 2023: सीयूईटी प्रवेश परीक्षा पूरे देशभर में दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और मणिपुर को छोड़कर कल से शुरू हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG 2023: विश्वविद्यालयों में स्नातक दाखिलों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) कल यानी 21 मई से शुरू हो रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जम्मू-कश्मीर और मणिपुर को छोड़कर पूरे देश में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (CUET-UG) 2023 का आयोजन करेगी। छात्र अपने सीयूईटी-यूजी प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी परीक्षा 21 मई से 31 मई तक देश भर में आयोजित की जानी है। इस साल कुल 16.85 लाख छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें से 13.95 लाख ने आवेदन शुल्क का भुगतान किया और सफलतापूर्वक फॉर्म जमा किया। सीयूईटी यूजी 2023 के लिए उपस्थित 13.99 लाख छात्रों में से 6.51 लाख महिलाएं हैं।
उम्मीदवार लॉग इन पेज पर अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके 21 मई से 28 मई के लिए सीयूईटी 2023 परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2023 सिटी इंटिमेशन स्लिप में तारीख, परीक्षा की शिफ्ट, विषय/टेस्ट पेपर और ऑनलाइन आवेदन पत्र के दौरान चुने गए माध्यम जैसे विवरण शामिल हैं।
CUET UG 2023 आवेदकों की संख्या में बढ़ोतरी
एनटीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष 16.85 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या में 50% से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि पुरुष उम्मीदवारों की संख्या में 34% की वृद्धि हुई है। वहीं, इस साल भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। 2022 में यह संख्या 90 थी, लेकिन 2023 में यह बढ़कर 242 हो गई।
इन दिशा-निर्देशों का रखें ध्यान
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले यानी परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले रिपोर्ट करें।
- अपने एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा।
- इसमें आधार कार्ड, यूआईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि हो सकता है।
- परीक्षा के दौरान केंद्र में उपस्थिति पत्रक में विशिष्ट स्थान पर चिपकाने के लिए उम्मीदवारों को एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर (ऑनलाइन आवेदन पत्र पर अपलोड की गई) ले जाने की आवश्यकता हो सकती है।
कमेंट
कमेंट X