CUET UG 2022 : एप्लीकेशन में सुधार का है अंतिम मौका,देखिए किन-किन फ़ील्ड्स में कर सकते हैं बदलाव
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी - यूजी में हिस्सा लेने वाले छात्रों को एक बार फिर अपने आवेदन में सुधार करने का मौका दिया है। CUET -UG -2022 का आयोजन 15 जुलाई से 30 अगस्त के बीच किया गया था।
विस्तार
केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अंडर ग्रेजुएट (UG) कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की गई कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी में शामिल होने वाले छात्रों को एक बार फिर से अपने आवेदन में सुधार का मौका मिला है। दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों को एक बार फिर से अपने आवेदन में सुधार का मौका देते हुए इसके लिए आधिकारिक लिंक 13 सितंबर 2022 से एक्टिव कर दिया है। छात्र CUET की वेबसाइट पर विजिट करके अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। हालांकि छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह लिंक सिर्फ 15 सितंबर तक ही एक्टिव रहेगा। गौरतलब है कि CUET यूजी का आयोजन 15 जुलाई 2022 से 30 अगस्त के बीच किया गया था। इसके स्कोरकार्ड के आधार पर छात्रों को 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कुल 90 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाना है। वहीं अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या जल्द ही आपको किसी एग्जाम में शामिल होना है तो तुरंत सफलता के Current Affairs Ebook Course - Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसकी मदद आप अपने करेंट अफेयर्स की तैयारी को और भी बेहतर बना सकते हैं।
किन डिटेल में कर सकते हैं बदलाव :
NTA ने छात्रों को एक बार फिर से अपने CUET एप्लीकेशन में सुधार का मौका दिया है और छात्रों के लिए इसमें सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि वो अपने यूनिवर्सिटीज के चयन में भी बदलाव कर सकते हैं। दरसअल NTA द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक छात्र अपने CUET यूजी के एप्लीकेशन में अपने नाम, माता का नाम और पिता के नाम में से किसी एक में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा वो अपने जन्मतिथि, जेंडर, कैटेगरी, Pwbd और चॉइस ऑफ यूनिवर्सिटीज में बदलाव कर सकते हैं। छात्रों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए NTA द्वारा जारी किया गया नोटिस देख लेना चाहिए।
रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट :
CUET यूजी 2022 में हिस्सा लेने वाले छात्रों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही समाप्त हो सकता है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NTA CUET यूजी का रिजल्ट 15 सितंबर या उससे पहले ही जारी कर सकती है। CUET यूजी का रिजल्ट जारी होने के बाद इसके आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट जारी होने के बाद इसके आधार पर एडमिशन और काउंसिलिंग की प्रक्रिया भी एक माह के भीतर पूरी की जा सकती है। छात्रों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए NTA और CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
NDA/NA, CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त इन प्रवेश परीक्षाओं के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में Safalta App डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X