CUET UG Admit Card: कब जारी होंगे सीयूईटी यूजी के प्रवेश पत्र, कैसे डाउनलोड कर सकेंगे? यहां पढ़ें
CUET UG Admit Card: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अप्रैल महीने में शुरु की गई थी। इसके लिए आखिरी तारीख को कई बार आगे बढ़ाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG Admit Card: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET UG 2022 के लिए लंबे समय से जारी आवेदन प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा के लिए 9.5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब परीक्षा और इससे पहले उनके प्रवेश पत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि कब तक जारी हो सकते हैं CUET UG 2022 के लिए प्रवेश पत्र और इसे कैसे डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं...
26 जून को समाप्त हुए आवेदन
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत अप्रैल महीने में शुरु की गई थी। इसके लिए आखिरी तारीख को कई बार आगे बढ़ाया गया। बीते 26 जून, 2022 को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इसके साथ ही प्राप्त आवेदन के मामले में CUET UG देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बन गई है।
कब होगी परीक्षा?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने 22 जून को सीयूईटी, 2022 के तारीखों का एलान किया था। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी की शुरुआत 15 जुलाई, 2022 से की जाएगी और (15, 16, 19, 20 जुलाई और 04, 05, 06, 07, 08, 10 अगस्त) ये परीक्षाएं 10 अगस्त, 2022 को समाप्त होंगी। सीयूईटी परीक्षा देश भर के 554 शहरों और विदेश में 13 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
CUET UG के लिए प्रवेश पत्र को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक तारीख नहीं जारी की गई है। हालांकि, एनटीए परीक्षा से पहले जुलाई के दूसरे हफ्ते में प्रवेश पत्र को जारी कर सकता है। छात्र अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in और nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in या nta.ac.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीयूईटी यूजी 2022 के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X