CUET PG Result 2024: आज रात जारी होगा सीयूईटी पीजी का रिजल्ट, यूजीसी अध्यक्ष ने दी छात्रों को शुभकामनाएं
CUET PG Result 2024: एनटीए आज रात सीयूईटी पीजी का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर रहा है। यूजीसी चेयरमेन एम. जगदीश कुमार ने इस बात की जानकारी दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2024 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज रात कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट का परिणाम (CUET PG Result 2024) घोषित करेगी। जो उम्मीदवार सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना सीयूईटी पीजी रिजल्ट देख सकेंगे।
यूजीसी के अध्यक्ष, ममीडाला जगदेश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "एनटीए आज रात तक सीयूईटी-पीजी परिणाम घोषित करने के लिए काम कर रहा है। इन अंकों का उपयोग कई भारतीय विश्वविद्यालयों में विभिन्न पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। सीयूईटी-पीजी में बैठने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं।"
NTA is working to announce the CUET-PG results by tonight. These scores are used for admission to various PG programmes at several Indian universities. Good luck to all those who sat for CUET-PG. pic.twitter.com/giJYqqMOrJ
विज्ञापन विज्ञापन— Mamidala Jagadesh Kumar (@mamidala90) April 12, 2024
190 विश्वविद्यालय में ले सकेंगे एडमिशन
CUET PG 2024 परीक्षा 11 से 28 मार्च तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गई थी, पहली पाली सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 4,62,725 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
कुल 190 विश्वविद्यालय पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए सीयूईटी पीजी 2024 स्कोर पर विचार करेंगे।
- केन्द्रीय विश्वविद्यालय – 38
- राज्य सरकार के विश्वविद्यालय - 38
- सरकारी संस्थान - 9
- अन्य निजी और डीम्ड विश्वविद्यालय - 105
सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी जारी
एनटीए ने आज, 12 अप्रैल को सीयूईटी पीजी की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है। उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए सीयूईटी पीजी उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
कमेंट
कमेंट X