CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CUET PG Admit Card 2023 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तीन जून, 2023 को CUET PG एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे इसे CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG Admit Card 2023 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने तीन जून, 2023 को CUET PG एडमिट कार्ड 2023 जारी किया है। जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए उपस्थित होंगे, वे इसे CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया है, जिनकी परीक्षा 5 जून से 8 जून, 2023 के बीच होनी है। एनटीए 5 जून से 17 जुलाई, 2023 तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड के माध्यम से तीन शिफ्ट में सीयूईटी पीजी परीक्षा आयोजित करेगा। पहली पारी सुबह 08:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पारी दोपहर 12 बजे से दोपहर 02 बजे तक और तीसरी पारी 03:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक आयोजित होगी।
CUET PG Admit Card 2023 Out: कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।-
सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। -
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X