फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2022 Exam Dates Announced Know Subject Wise, Exam Tips, Admit Card Check Details Here

CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी की परीक्षा तिथियां घोषित, यहां देख सकते हैं पूरा शेड्यूल

Mon, 08 Aug 2022 10:23 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 10:23 PM IST
सार

CUET PG 2022 Exam Dates Announced: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) एक सितंबर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2022 आयोजित करेगी।  

विज्ञापन
CUET PG 2022 Exam Dates Announced Know Subject Wise, Exam Tips, Admit Card Check Details Here
CUET PG 2022 Exam Dates - फोटो : UGC- NTA

विस्तार

CUET PG 2022 Exam Dates: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) एक सितंबर से सीयूईटी पीजी परीक्षा 2022 आयोजित करेगी। सीयूईटी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

 

CUET PG 2022: पेपर कोड वार टाइम-टेबल किया जारी 

इससे पहले यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने सीयूईटी पीजी परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कहा था कि परीक्षा एक सितंबर से आयोजित की जाएगी। इसके बाद एनटीए ने पेपर कोड वार टाइम-टेबल जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी पीजी परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण कराया है, वे यहां बताए गए तरीके से विस्तृत टाइम-टेबल की जांच कर सकते हैं। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम की जांच के लिए उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट - cuet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET PG Exam: 513 शहरों में 3.57 लाख उम्मीदवारों के लिए होगी परीक्षा

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG) 2022 देश के 500 शहरों और देश के बाहर 13 शहरों में लगभग 3.57 लाख उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा। सीयूईटी पीजी 2022 परीक्षा 01 सितंबर, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 09, 10 और 11 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी 2022 एडमिट कार्ड और एडवांस सिटी इंटीमेशन रिलीज की तारीख नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नियत समय में जारी किया जाएगा। 
 

विज्ञापन

CUET PG Exam: दो-दो घंटे की दो पालियों में होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। इसके बाद दोपहर की पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पीजी परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed