फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET, JEE, NEET merger will be announced at least two years in advance says UGC Chief Jagadesh Kumar

CUET, JEE, NEET Merger Update: सीयूईटी, जेईई, नीट पर यूजीसी प्रमुख ने कही बड़ी बात, जानें कब तक होगा विलय?

Wed, 15 Mar 2023 11:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 15 Mar 2023 11:35 PM IST
सार

CUET, JEE, NEET Merger Update:  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) के साथ कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के विलय को लेकर बड़ी बात कही है। 

विज्ञापन
CUET, JEE, NEET merger will be announced at least two years in advance says UGC Chief Jagadesh Kumar
Prof M Jagadesh Kumar, UGC Chief - फोटो : Social Media

विस्तार

UGC Chief on CUET, JEE, NEET Merger: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) के साथ कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के विलय को लेकर बड़ी बात कही है।

विज्ञापन

यूजीसी के चेयरमैन ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि सीयूईटी, जेईई और नीट का विलय निश्चित रूप से संभव है। इस योजना पर काम किया जा रहा है, लेकिन जब भी विलय होगा, उसकी घोषणा कम से कम दो साल पहले की जाएगी, ताकि छात्र तदनुसार तैयारी कर सकें। 
विज्ञापन

 

यूजीसी प्रमुख ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राष्ट्रीय स्तर की एकल प्रवेश परीक्षा होने से छात्रों पर बोझ कम होगा। हमने छात्रों को मानसिक रूप से तैयार करने के लिए विचार किया कि एनईपी ने ऐसा प्रस्ताव दिया है और आने वाले वर्षों में इसकी संभावना है। हम आंतरिक रूप से काम कर रहे हैं कि इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए। 
 

हालांकि, इससे पहले यूजीसी प्रमुख ने कहा था कि जेईई, नीट और सीयूईटी के विलय पर कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है और छात्रों पर थोपा नहीं जाएगा। जबकि पूर्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कोटा प्रवास के दौरान एक कोचिंग छात्र के सवाल के जवाब में कहा था कि फिलहाल सीयूईटी, जेईई और नीट के विलय का कोई ऐसा प्रस्ताव नहीं है, अगर हुआ भी तो कम से कम दो साल पहले घोषणा कर दी जाएगी।  

 
विज्ञापन

कई छात्रों ने इंजीनियरिंग, मेडिकल और यूजी प्रवेश परीक्षाओं को 'एक राष्ट्र, एक प्रवेश परीक्षा' में विलय करने के विचार के बारे में चिंता और संदेह जताया था। क्योंकि, पिछले साल अगस्त में, यूजीसी प्रमुख ने तीन परीक्षाओं और एक प्रवेश परीक्षा को मर्ज करने के प्रस्ताव की घोषणा की थी। 

 

प्रोफेसर कुमार ने कहा था कि प्रस्ताव के पीछे का उद्देश्य छात्रों पर तनाव को कम करना है। प्रस्ताव यह है कि क्या हम इन सभी प्रवेश परीक्षाओं को एकीकृत कर सकते हैं ताकि हमारे छात्रों को एक ही ज्ञान के आधार पर आधारित कई प्रवेश परीक्षाओं का सामना न करना पड़े? छात्रों के पास एक ही प्रवेश परीक्षा होनी चाहिए, लेकिन विषयों में आवेदन करने के कई अवसर होने चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed