CUET, JEE, NEET Merger Update: सीयूईटी, जेईई, नीट पर यूजीसी प्रमुख ने कही बड़ी बात, जानें कब तक होगा विलय?
CUET, JEE, NEET Merger Update: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) के साथ कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के विलय को लेकर बड़ी बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UGC Chief on CUET, JEE, NEET Merger: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET) के साथ कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के विलय को लेकर बड़ी बात कही है।
यूजीसी के चेयरमैन ने साक्षात्कार के दौरान कहा कि सीयूईटी, जेईई और नीट का विलय निश्चित रूप से संभव है। इस योजना पर काम किया जा रहा है, लेकिन जब भी विलय होगा, उसकी घोषणा कम से कम दो साल पहले की जाएगी, ताकि छात्र तदनुसार तैयारी कर सकें।
यूजीसी प्रमुख ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि राष्ट्रीय स्तर की एकल प्रवेश परीक्षा होने से छात्रों पर बोझ कम होगा। हमने छात्रों को मानसिक रूप से तैयार करने के लिए विचार किया कि एनईपी ने ऐसा प्रस्ताव दिया है और आने वाले वर्षों में इसकी संभावना है। हम आंतरिक रूप से काम कर रहे हैं कि इसे कैसे आगे बढ़ाया जाए।
कमेंट
कमेंट X