CUET 2022: सीयूईटी के लिए आवेदन आज से शुरू होंगे, यहां जानें अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया
CUET 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए आवेदन लिंक देरी से शुरू किया जा रहा है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 2 अप्रैल से होने वाली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित की जाने वाली विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया का लिंक आज 6 अप्रैल, 2022 से शुरू होने वाला है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना पंजीयन करा पाएंगे। हम आपको इस खबर में सीयूईटी परीक्षा के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
CUET 2022: देर से शुरू हो रहा आवेदन लिंक
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 के लिए आवेदन लिंक देरी से शुरू किया जा रहा है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 2 अप्रैल से होने वाली थी। हालांकि, अपुष्ट कारणों से इसमें देरी सामने आई और 6 अप्रैल की नई तारीख का एलान किया गया। अब से कुछ ही देर में उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकेंगे।
CUET 2022: इस तारीख तक चलेंगे आवेदन
CUET 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक महीने यानी 6 अप्रैल से शुरू होकर 6 मई, 2022 तक के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस बात का खास ख्याल रखें कि बड़ी संख्या में छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले हैं। इसलिए आखिरी समय में अधिक लोड के कारण आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी समस्या भी देखने को मिल सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें।
CUET 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और निर्देशानुसार आवेदन पत्र को भरें।
4. अब जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें और सबमिट करें।
5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X