CUET 2022: मात्र एक प्रवेश परीक्षा से टॉप के केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले का मौका, स्टूडेंट्स आज से ही शुरू कर दें अपनी तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित केन्द्रीय विश्वविद्यालयों से पढ़ाई के लिए यूजीसी द्वारा हाल ही में नई शिक्षा नीति लागू की गई है। इस नीति के तहत 12वीं पास कर चुके युवाओं को देश की शीर्ष यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए अब सिर्फ सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET) देना होगा। इस प्रवेश परीक्षा को पास करने के बाद किसी भी बोर्ड से पढ़ाई करने वाला छात्र देश की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटीज जैसे डीयू, जेएनयू, बीएचयू, विश्व भारती विश्वविद्यालय समेत सेंट्रल और स्टेट यूनिवर्सिटीज में प्रवेश ले सकेगा जहां उसे 50 से अधिक ग्रेजुएट कोर्स के लिए साल में महज तीन से चार हज़ार रुपए की फीस ही भरनी होगी। नए प्रारूप के अनुसार, अब ये एग्जाम हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा 11 अन्य विभिन्न भाषाओं में कराया जाएगा। वर्ष 2022 का CUET जुलाई में होने की संभावना है।
महत्वपूर्ण जानकारी-
आवेदन प्रारंभ - 6 अप्रैल, 2022
अंतिम तिथि- 6 मई, 2022
परीक्षा की संभावित तारीख - जुलाई 2022
टॉप यूनिवर्सिटियों में पढ़ने का सपना होगा पूरा
अभी तक छात्र-छात्राओं को इंटरमीडियट के बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा देनी होती थी। इसमें अक्सर विद्यार्थियों को कई तरह की चुनौतियों को सामना करना पड़ता था। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यूजीसी ने नया विकल्प तैयार किया जिसके बाद अब स्टूडेंट्स को CUET में हासिल किए गए स्कोर के आधार पर एडमिशन मिल जाएगा और युवाओं का बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी, जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी जैसे बड़े कॉलेज से पढ़ाई करने का सपना पूरा हो जाएगा।
किस तरह का होगा परीक्षा का प्रश्नपत्र
सीयूईटी की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में होगी। इसमें तीन सेक्शन होंगे। पहले सेक्शन में 13 भाषाओं में से किसी एक का लैंग्वेज टेस्ट होगा जबकि दूसरे में डोमेन सब्जेक्ट जैसे अकाउंटेंसी, बुककीपिंग, बायोलॉजिकल, गृहविज्ञान, इकोनॉमिक्स, लीगल स्टडी जैसे अन्य चुने गए कोर्स से जुड़े सवालों को हल करना होगा। इसके अलावा तीसरे सेक्शन में नॉलेज, करेंट अफेयर्स, सामान्य बौद्धिक क्षमता, नयूमेरिकल एबिलिटी का टेस्ट देना होगा। इस परीक्षा में प्रश्न एनसीईआरटी आधारित पूछा जायेगा।
निर्धारित सीटों से सात गुना छात्र हो दे सकते हैं परीक्षा
यह परीक्षा देश की मशहूर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की लगभग 1,68,000 से अधिक सीटों में दाखिला दिलाने के लिए कराई जानी है। अनुमान है कि इन सीमित सीटों में करीब छ: से सात लाख उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। ऐसे में इस एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों को अभी से ही अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए ताकि वो इस परीक्षा में अच्छे अंक से पास होकर मनपसंद यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सके।
Safalta के साथ करें CUET की पक्की तैयारी
Safalta की अनुभवी फैकल्टी ने इस एंट्रेंस एग्जाम के लिए CUET स्पेशल कोर्सेस डिजाइन किये हैं जो छात्रों को CUET क्रैक करने में मदद करेंगे। इनकी सबसे बड़ी खासियत है साइंस और नॉन-साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए अलग से स्पेशल कोर्सेज, स्टडी मटेरियल और परीक्षा आधारित मॉक टेस्ट का उपलब्ध होना, साथ ही बाजार में उपलब्ध अन्य कोर्सेस की तुलना में बेहद वाजिब फीस ताकि अधिक से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिल सके।
Safalta का CUET बैच क्यों है खास
290 घंटे+ लाइव इंटरैएक्टिव क्लासेस
4000+ महत्वपूर्ण प्रश्नों प्रैक्टिस
10+ मॉकटेस्ट और ढेरों स्टडी मैटेरियल्स
डाउट्स क्लीयरेंस सेशन
क्लासेस का रिकार्डेड बैकअप
अमर उजाला के पाठकों के लिए खास ऑफर
अगर आप भी CUET 2022 एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो Safalta की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा साइंस और नॉन-साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए खास कोर्सेस डिजाइन किये गए हैं। ये बैच 21 अप्रैल को लॉन्च किये जा रहे हैं। दोनों ही कोर्सेस में आज यानी 16 अप्रैल को एडमिशन लेने पर विशेष छूट दी जा रही है। साइंस स्ट्रीम के छात्रों को यह बैच मात्र 4599 रुपये और नॉन-साइंस स्ट्रीम के छात्रों को यह बैच मात्र 3599 रूपये की फीस में उपलब्ध कराया जा रहा है। आज के बाद इस फीस में भारी बढ़ोत्तरी कर दी जाएगी। अमर उजाला के पाठकगण इन में से किसी भी कोर्स में एडमिशन या जानकारी के लिए अभी विजिट करें CUET Online Coachig Classes- Join Now
कमेंट
कमेंट X