फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET Online Form 2021: Board extended last day to register for CTET, now candidates can apply till 25 october 2021

CTET Online: बोर्ड ने आगे बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अभ्यर्थी इस तारीख तक कर सकते हैं अप्लाई

Tue, 19 Oct 2021 09:59 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 19 Oct 2021 09:59 AM IST
सार

CTET Online Form 2021 : सीबीएसई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम दिन 25 अक्तूबर है। उम्मीदवार सोमवार तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन
CTET Online Form 2021: Board extended last day to register for CTET, now candidates can apply till 25 october 2021
CTET December 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर सीबीएसई सीटीईटी 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर 2021 दोपहर 3.30 बजे तक है। अधिसूचना के मुताबिक सीबीएसई ने हाल ही में सीटीईटी के लिए लेह में एक परीक्षा केंद्र स्थापित किया है, जिसकी वजह से आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

सामान्य/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को केवल पेपर I और II के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी / एसटी / डिफ से संबंधित उम्मीदवारों को केवल पेपर I या II के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 500 और पेपर I और II दोनों के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

सीटीईटी 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - https://ctet.nic.in।
  • "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और पंजीकरण संख्या / आवेदन संख्या नोट करें।
  • नवीनतम तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां अपलोड करें।
  • ई-चालान या डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग द्वारा परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • रिकॉर्ड और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट ले लें।

महत्वपूर्ण जानकारी

ध्यान रहे कि एक बार परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद उम्मीदवार के विवरण को बदला / संपादित नहीं किया जा सकता है। तत्पश्चात विवरणों में संशोधन केवल 28 अक्तूबर से 3 नवंबर, 2021 तक ऑनलाइन किया जा सकता है और किसी भी परिस्थिति में विवरण में परिवर्तन के लिए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड सभी उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियत समय पर उपलब्ध होगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

यहां है आवेदन करने के लिए सीधी लिंक
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए सीधी लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed