{"_id":"61f921d9cf77144a0921ee92","slug":"ctet-answer-key-2021-cbse-released-answer-key-of-ctet-2021-know-how-to-check-it-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"CTET Answer Key 2021 : सीबीएसई ने जारी की सीटेट परीक्षा की उत्तर कुंजी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CTET Answer Key 2021 : सीबीएसई ने जारी की सीटेट परीक्षा की उत्तर कुंजी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका
Tue, 01 Feb 2022 05:34 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 01 Feb 2022 05:34 PM IST
सार
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
CTET 2021
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CTET Answer Key 2021 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2021 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
CTET Answer Key 2021 : आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
उम्मीदवार यह बात जान ले कि सीबीएसई ने अभी सीटेट की अंतरिम उत्तर कुंजी ही जारी की है। इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति प्रश्न एक हजार रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकेगी। अन्य किसी भी माध्यम से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
CTET Answer Key 2021 : उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।
1.सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीटेट की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर सीटेट की उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
6. इस चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
7. जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
कमेंट
कमेंट X