CTET Admit Card 2021: 16 दिसंबर से शुरू होगी सीबीएसई सीटेट परीक्षा, यहां से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश-पत्र
CTET Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित की जाने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) के प्रवेश पत्र आज जारी हो सकते हैं। इसकी प्रवेश परीक्षा पांच दिन बाद 16 दिसंबर, 2021 से शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी तय समय से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2021 के प्रवेश पत्र जल्द जारी किए जा सकते हैं। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश-पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसी उम्मीद है कि सीटेट के प्रवेश पत्र एक-दो दिन में जारी होंगे। परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2021 के दौरान किया जाएगा।
सीटेट में आवेदन कर चुके सभी उम्मीदवारों को स्पष्ट रूप से कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। इस विषय पर प्रवेश पत्र पर भी विभिन्न निर्देश लिखे होंगे। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के नए मामले आने के बाद कई एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सीटेट कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसके लिए उम्मीदवारों ने काफी अभ्यास भी किया है। वह अपनी-अपनी परीक्षा के लिए तैयार रहें क्योंकि परीक्षा होने में अब पांच दिन ही शेष बचे हैं।
सीटेट परीक्षा 2021-22 की महत्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन पत्र कब से शुरू हुए 20 सितंबर, 2021
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कराने की तिथि 19 दिसंबर, 2021
- ऑनलाइन परीक्षा शुल्क भरने की तारीख 20 अक्तूबर, 2021
- आवेदन पत्रों में सुधार करने की अवधि 22 अक्तूबर से 28 अक्तूबर, 2021
- कब होगी प्रवेश परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022
- परीक्षा के परिणाम कब जारी होंगे 15 फरवरी, 2022 (संभावित)
उम्मीदवार इन दिशा-निर्देशों का ध्यान रखें
- सीटेट प्रवेश पत्र के साथ कोरोना वैक्सीनेशन का एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी जारी किया जाएगा।
- जिन अभ्यर्थियों को वैक्सीन नहीं लगी है। उन्हें कोरोना के नेगेटिव आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट के साथ परीक्षा केंद्रों में आने की अनुमति प्रदान की जा सकती है।
- प्रवेश पत्र पर कोरोना संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुपालन के लिए जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन दिशा-निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ें।
- सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करना होगा।
- परीक्षा केंद्रों में तय समय से एक घंटा पहले पहुंचना जरूरी होगा। देर से पहुंचने पर उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
- सीटेट परीक्षा का आयोजन 16 दिसंबर, 2021 से कई फेज में होगा। इसी के अनुरूप प्रवेश पत्र भी अलग-अलग फेज में जारी होंगे।
ऐसे करें सीटेट परीक्षा 2021 के प्रवेश-पत्र को डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- प्रवेश पत्र जारी होते ही सीटेट परीक्षा 2021 का लिंक सक्रिय हो जाएगा।
- इसके बाद अपने पंजीकरण नंबर से लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद प्रवेश-पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसको डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X