CTET 2022 : क्या तय समय पर नहीं होगी परीक्षा? जानें क्या है अपडेट और अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा CTET 2022 का आयोजन दिसंबर 2022 में किया जाना है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में हर साल लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। कोरोना महामारी से पहले तक यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती थी, लेकिन महामारी के बाद से यह साल में एक बार ही आयोजित हो रही है। CBSE द्वारा कुछ समय पहले जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक 2022 में CTET का आयोजन दिसंबर महीने में किया जाना है। हालांकि इस परीक्षा के लिए अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। इसलिए अभ्यर्थियों के मन में यह चिंता उत्पन्न होने लगी है कि यह परीक्षा तय समय पर होगी भी या नहीं। वहीं अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो परीक्षा से पहले इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए खास CTET Detailed Course 2022 - Join Now की सहायता ले सकते हैं। इस कोर्स की सहायता से आप घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।
क्या तय समय पर नहीं होगी परीक्षा
CTET 2022 के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी होने की वजह से अभ्यर्थियों को यह डर लगने लगा है कि कहीं इस परीक्षा में ज्यादा विलंब ना हो जाये। हालांकि इस संबंध में CBSE ने अभी तक कोई नोटिस नहीं जारी किया है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि इस परीक्षा में विलंब होगा। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CBSE अगले कुछ दिनों में इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाली है। इसलिए अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए।
क्या है अभ्यर्थियों के सफलता का प्रतिशत
एक पात्रता परीक्षा होने की वजह से CTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या हर साल घटती- बढ़ती रहती है। दरअसल दिसंबर 2021 में आयोजित की गई CTET के पेपर 1 में 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 17.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। जबकि दिसंबर 2021 से भी पहले आयोजित की गई CTET के पेपर 1 में 33.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 21.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा में 60 प्रतिशत से ऊपर स्कोर करने वाले सभी अभ्यर्थी सफल माने जाते हैं और उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया जाता है।
ये भी पढ़ें
सीटीईटी ई बुक
सीटीईटी मॉक टेस्ट
सीटीईटी पिछले प्रश्न पत्र
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस में पसंद के कोर्स का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, UPSSSC PET, NDA/NA, SBI PO समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।
कमेंट
कमेंट X