फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2022: Application process released, know how much changed the way of conducting the exam-safalta

CTET 2022 : आवेदन प्रक्रिया जारी, जानें कितना बदला परीक्षा के आयोजन का तरीका

Fri, 04 Nov 2022 12:58 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Fri, 04 Nov 2022 12:58 PM IST
सार

CTET 2022 के लिए 31 अक्तूबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जोकि 24 नवंबर 2022 तक चलेगी। इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर-जनवरी 2022-23 में किया जाना है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेना चाहते हैं वह सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
CTET 2022: Application process released, know how much changed the way of conducting the exam-safalta
CTET 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देश भर में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस परीक्षा में हर साल लाखों अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं और अपने शिक्षक बनने के सपने को पूरा करते हैं। CBSE द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल आयोजित होने वाली CTET के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्तूबर से शुरू हो चुकी है। वहीं इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 24 नवंबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। CTET 2022 का आयोजन ऑनलाइन मोड में दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच किया जाएगा। अगर आपका भी सपना इस परीक्षा में सफल होकर शिक्षक बनने का है तो आपको आज ही सफलता डॉट कॉम की मदद लेनी चाहिए। दरअसल सफलता डॉट कॉम ने लेटेस्ट पैटर्न के अनुसार अभ्यर्थियों को CTET की कम्प्लीट तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक CTET Detailed Course 2022 : Join Now पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और घर बैठे एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET की पक्की तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट परीक्षा तैयारी ई बुक्स 
सीटेट परीक्षा मॉक टेस्ट 
सीटेट परीक्षा पिछले प्रश्न पत्र 

कितना बदल गया है इस परीक्षा के आयोजन का तरीका :

पिछले कुछ सालों में CTET में काफी महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं और इस परीक्षा के आयोजन का तरीका काफी बदल गए है। हालांकि इस बार भी CTET का आयोजन लगभग पिछले साल के CTET की ही तरह होगा। गौरतलब है कि CBSE ने CTET में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न में पिछले साल से थोड़ा बदलाव किया है। पिछले साल हुए बदलावों के बाद अब इसमें नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अलावा पिछले साल से CTET का आयोजन भी ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन तरीके से किया जा रहा है और इस बार भी यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जाएगी। वहीं CTET की डिग्री को भी अब पूरे लाइफटाइम के लिए मान्य कर दिया गया है। 

विज्ञापन

अपने मनपसंद शहर में देनी है परीक्षा तो करना होगा ये काम :

CTET 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें अपने मनपसंद शहर में परीक्षा केंद्र पाने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। दरअसल CBSE द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा के शहर का आवंटन "पहले आओ पहले पाओ" के आधार पर दिया जाएगा। अगर किसी परीक्षा के शहर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या तय सीमा से ज्यादा हो जाती है, तो अभ्यर्थी वो परीक्षा का शहर नहीं चुन सकेंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि अगर आप अपने नजदीकी शहर में परीक्षा देना चाहते हैं तो CTET 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त SBI PO, CTET, SSC GD समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed