फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2022-23: 1.1 crore candidates took the exam in 5 years, know how many were successful-safalta

CTET 2022-23 : 5 वर्षों में 1.1 करोड़ अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा,जानें कितने हुए सफल,कैसे क्रैक होगी ये परीक्षा

Tue, 20 Dec 2022 02:43 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Tue, 20 Dec 2022 02:43 PM IST
सार

मौजूदा समय में ये सभी अभ्यर्थी सीटेट परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि दिसम्बर के तीन हफ्ते बीतने के बाद भी सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा तिथियों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन ये मौका आपके सीटेट स्कोर को बूस्ट करने का है सफलता के सीटेट कोर्स की मदद से आप ऐसा कर सकते हैं।

विज्ञापन
CTET 2022-23: 1.1 crore candidates took the exam in 5 years, know how many were successful-safalta
सीटेट परीक्षा 2022-23 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है। इस वर्ष 31 अक्टूबर 24 नवम्बर 2022 के बीच तकरीबन 30 लाख अभ्यर्थियों ने सीटेट के लिए आवेदन किया है। मौजूदा समय में ये सभी अभ्यर्थी सीटेट परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे हैं। इससे पूर्व सीबीएसई ने अक्टूबर में नोटिफिकेशन जारी कर कहा था कि दिसम्बर 2022 से जनवरी 2023 के मध्य सीटेट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। लेकिन दिसम्बर के तीन हफ्ते बीतने के बाद भी सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा तिथियों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। इसके कारण लाखों अभ्यर्थी परेशान हैं। क्योंकि सीटेट परीक्षा तिथियों के जारी होने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। अगर आप भी सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता के CTET Detailed Course : Join Now की मदद ले सकते हैं। इस कोर्स के जरिए सीटेट क्वालीफाई करके सैकड़ों अभ्यर्थियों ने अपना सरकारी नौकरी करने का सपना पूरा किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट 2022 सिलेबस 
विज्ञापन

सीटेट 2022 सैलरी
सीटेट 2022 मॉक टेस्ट 
सीटेट 2022 पिछले प्रश्न पत्र 
सीटेट ई बुक 2022

बीते 5 वर्षों में सीटेट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की जानकारी 

सीटेट परीक्षा वर्ष अभ्यर्थी सफल अभ्यर्थी पास प्रतिशत
जनवरी 2021 पेपर-1 12.47 लाख 4.14 लाख 33.25 प्रतिशत  
जनवरी 2021 पेपर-2 11.04 लाख 2.39 लाख 21.68 प्रतिशत
दिसम्बर 2019 पेपर-1 14.13 लाख 2.47 लाख 17.50 प्रतिशत
दिसम्बर 2019 पेपर-2 9.91 लाख 2.94 लाख 29.73 प्रतिशत
जुलाई 2019 पेपर-1 13.59 लाख 2.14 लाख 15.78 प्रतिशत  
जुलाई 2019 पेपर-2 10.17 लाख 1.37 लाख 13.48 प्रतिशत  
दिसम्बर 2018 पेपर-1 10.73 लाख 1.78 लाख 16.60 प्रतिशत
दिसम्बर 2018 पेपर-2 8.78 लाख 1.26 लाख 14.45 प्रतिशत  
सितम्बर 2016 पेपर-1 1.93 लाख 26 हजार 13.8 प्रतिशत
सितम्बर 2016 पेपर-2 3.86 लाख 42 हजार 11.12 प्रतिशत
सितम्बर 2015 दोनों पेपर 6.55 लाख 1.14 लाख 17.48 प्रतिशत
फरवरी 2015
दोनों पेपर
6.77 लाख 80 हजार 11.95 प्रतिशत  

इतने फीसद अभ्यर्थी ही हो पाते हैं सफल

CTET में हिस्सा लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, लेकिन इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बीते 5 वर्षों में ज्यादा नहीं है। दरअसल पिछले साल दिसंबर में आयोजित हुई CTET 2021 के पेपर 1 में 29.78 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 17.21 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। जबकि इससे भी पहले जनवरी 2021 में आयोजित हुई CTET के पेपर 1 में 33.25 फीसदी अभ्यर्थियों ने और पेपर 2 में 21.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। अगर अब तक सीटेट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का सबसे ऊंचा सफलता का प्रतिशत देखें तो वह जनवरी 2021 का पेपर-1 है। जिसमें 33 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अमूनन ये प्रतिशत हर बार 25 प्रतिशत से नीचे ही रहा है। तो ये कहा जा सकता है कि कुल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में एक चौथाई अभ्यर्थी ही सफल हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय SBI क्लर्क, SBI पीओ, SSC CGL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

सीटेट परीक्षा तिथियों के जारी होने के बाद ही एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है।

सीटेट परीक्षा में कितने उम्मीदवार भाग लेते हैं?

सीटेट परीक्षा में प्रति सत्र 20 लाख से अधिक उम्मीदवार भाग लेते हैं। 

सीटीईटी परीक्षा में सफलता का क्या प्रतिशत है?

CTET परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के तकरीबन एक चौथाई उम्मीदवार हर सत्र में सफल हो पाते हैं। 

सीटेट परीक्षा दिसम्बर 2022 का आयोजन कब किया जाएगा?

सीटेट दिसम्बर 2022 परीक्षा का आयोजन संभवत: जनवरी 2023 के पहले हफ्ते से शुरू किया जाएगा। जिसके लिए दिसम्बर 2022 के आखिरी हफ्ते में एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed