फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2021 CBSE allowed candidates to reappear for the exam who faced technical difficulties during Paper 1 on December 16, 2021

CTET 2021: सीबीएसई ने उम्मीदवारों को दिया एक और मौका, दोबारा दे सकेंगे सीटेट परीक्षा

Sat, 15 Jan 2022 01:06 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 01:06 PM IST
सार

CTET 2021: सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा के संशोधित शेड्यूल को 11 जनवरी, 2022 को जारी किया था। यह परीक्षा 16 और 17 जनवरी को आयोजित की जानी हैं।

विज्ञापन
CTET 2021 CBSE allowed candidates to reappear for the exam who faced technical difficulties during Paper 1 on December 16, 2021
CTET 2021 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 16 दिसंबर को आयोजित की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) परीक्षा को दोबारा आयोजित कराने का फैसला किया है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्हें 16 दिसंबर को हुई परीक्षा में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा था। बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए नए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट  ctet.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


17 जनवरी को होगी परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा (16 दिसंबर) का आयोजन 17 जनवरी, 2022 को किया जाएगा। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर के बताए गए परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंच जाएं।
विज्ञापन


सीबीएसई ने सीटेट परीक्षा के संशोधित शेड्यूल को 11 जनवरी, 2022 को जारी किया था। यह परीक्षा 16 और 17 जनवरी को आयोजित की जानी हैं। परीक्षा दो पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र, शहर या तारीखों को बदलने के लिए किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश पत्र को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पोज पर दिखाई दे रहे CTET 2021 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।

4. अब यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

5. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed