CTET 2020: आवेदन की अंतिम तिथि आज, यहां जाने पूरी प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज यानी 9 मार्च को सीटीईटी 2020 परीक्षा के आवेदन की आखिरी तिथि है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे विद्यार्थी और योग्य उम्मीदवार हर हाल में आज सीटीईटी (Central Teacher Eligibility Test) की आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कर लें, क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अब आवेदन की आखिरी तारीख नहीं बढ़ाएगा।
इससे पहले सीबीएसई दो बार आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ा चुका है। पहले सीबीएसई ने आवेदन की आखिरी तिथि 24 फरवरी रखी थी और उसके बाद इसे 2 मार्च तक बढ़ा दिया था, फिर एक नोटिफिकेशन के जरिए सीबीएसई ने सीटीईटी के लिए आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ाकर 9 मार्च कर दी थी।
आवेदन की आखिरी तिथि- 09 मार्च
कब तक होगी एप्लीकेशन फीस जमा?
सीटीईटी के लिए आवेदन करने के बाद आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सीबीएसई ने आवेदन शुल्क की आखिरी तिथि 13 मार्च दोपहर साढ़े तीन बजे तक रखी है। आप तय वक्त और तिथि तक अपनी एप्लीकेशन फीस जरूर जमा कर दें ताकि सरकारी शिक्षक बनने का एक सुनहरा मौका आपके हाथ से न निकले।
आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तिथि- 13 मार्च, दोपहर 3: 30 बजे तक
फीस पेमेंट के फाइनल वेरिफिकेशन की आखिरी तिथि - 16 मार्च, दोपहर 3:30 बजे तक
कितनी है परीक्षा फीस?
सीटीईटी परीक्षा के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थी को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 1000 रुपये जमा करने होंगे। जबकि दोनों पेपरों के लिए 1200 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी, एसटी के लिए पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 500 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये देने होंगे।
| श्रेणी | पेपर - I या II | दोनों पेपर के लिए (I और II) |
| सामान्य और ओबीसी (NCL) | 1000 रुपये | 1200 रुपये |
| एससी,एसटी, डिफरेंटली एबल्ड | 500 रुपये | 600 रुपये |
कैसी करनी है फीस जमा?
आप फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये जमा कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा?
CTET के पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षा 5 जुलाई 2020 को होगी। इससे पहले आपको प्रवेश पत्र निकालेंगे होंगे। सीटीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जून के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिये जाएंगे।
दो स्तर पर होगी परीक्षा
प्राइमरी स्टेज- 1 से 5 कक्षा तक के विद्यालयों में अध्यापन कार्य के लिए।
एलिमेंट्री स्टेज- 6 से 8 कक्षा तक के विद्यालयों में अध्यापन कार्य के लिए।
कहां से डाउनलोड करना है एडमिट कार्ड?
ctet.nic.in पर जाकर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करना है एडमिट कार्ड?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा। एडमिट कार्ड के लिए आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि याद रखनी होगी तभी आप एडमिट कार्ड निकाल पाएंगे।
जरूरी बातें जो आपको याद रखनी हैं?
- ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख - 9 मार्च
- फीस जमा करने की तारीख- 13 मार्च, दोपहर 3:30 बजे तक
- फीस के फाइनल वेरिफिकेशन की आखिरी तारीख - 16 मार्च, दोपहर 3:30 बजे तक
- ऑनलाइन सुधार के लिए अंतिम तिथि - 17 मार्च से 24 मार्च 2020 तक।
- CTET जुलाई 2020 परीक्षा - 5 जुलाई को
CTET 2020 परीक्षा के लिए कैसे करें अप्लाई?
- सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिखने वाले "Application Form for CTET July 2020"पर क्लिक करें।
- यहां दी गई सभी जानकारी पढ़ें और उसके बाद प्रोसीड पर क्लिक करें।
- अपनी डिटेल जैसे कि नाम, नंबर और पता आदि भरें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी कागजात अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद पेमेंट करें।
- फॉर्म भरने के बाज रिसीप्ट डाउलोड करें या प्रिंट निकाल लें।
CTET की परीक्षा में सफल कैसे हों?
सरकारी शिक्षक बनने के लिए आपको 'अमर उजाला' के सफलता क्लास से मदद मिलेगी। यहां आपको अनुभवी विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। साथ ही यह भी पता चलेगा कि आखिर सरकारी शिक्षक बनने के लिए आपको तैयारी कैसे करनी है।
आपको बता दें कि सफलता क्लास का उद्देश्य ही सरकारी नौकरी के इच्छुक छात्र-छात्राओं को उन्हीं के शहर में कुशल और अनुभवी शिक्षकों द्वारा सबसे बेहतर कोचिंग प्रदान करना है। आपको यहां गणित, अंग्रेजी, रीजनिंग, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान, राजनीतिक शास्त्र और करेंट अफेयर्स एवं अन्य संबंधित विषय जो परीक्षाओं में आते हैं के अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। इस परीक्षा में सफल होने के लिए आप सफलता क्लास के स्मार्ट क्लासरूम के जरिए कोचिंग ले सकते हैं।
आप CTET परीक्षा से संबंधित सवालों के लिए इस Whatsapp नंबर 8287757490 पर संपर्क करें।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X