{"_id":"640c5b818500e2636f06d4d4","slug":"csir-ugc-net-registration-begins-for-december-2022-june-2023-at-csirnet-nta-nic-in-exam-dates-2023-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSIR UGC NET: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 और जून 2023 के लिए पंजीकरण शुरू; जानें परीक्षा कार्यक्रम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CSIR UGC NET: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022 और जून 2023 के लिए पंजीकरण शुरू; जानें परीक्षा कार्यक्रम
Sat, 11 Mar 2023 04:19 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 11 Mar 2023 04:19 PM IST
सार
CSIR UGC NET: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2022 और जून 2023 सत्र के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) UGC NET की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
CSIR UGC NET
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET Registration Begins: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2022 और जून 2023 सत्र के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) UGC NET की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार जो संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 परीक्षा में बैठने के इच्छुक हैं, उन्हें अपना आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जमा करना होगा।
विज्ञापन
आवेदक सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए 10 अप्रैल, 2023 तक पंजीकरण कर सकेंगे। सीएसआईआर नेट 2023 अधिसूचना के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख छह, सात और आठ जून है। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी।
विज्ञापन
एनटीए वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) पर आधारित परीक्षा का आयोजन करेगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एनटीए की वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर जमा किया जा सकता है। एक उम्मीदवार द्वारा केवल एक आवेदन जमा किया जाना है।
विज्ञापन
CSIR UGC NET 2023 आवेदन शुल्क
NTA ने संयुक्त CSIR NET दिसंबर 2022 और जून 2023 सत्रों में उपस्थित होने के लिए श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्नानुसार लागू होगा --
सामान्य : 1,100 रुपये -
सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) : 550 रुपये -
एससी/एसटी : 275 रुपये -
थर्ड जेंडर : 275 रुपये -
पीडब्ल्यूडी : कोई शुल्क लागू नहीं
CSIR UGC NET 2023 के लिए पंजीकरण कैसे करें?
-
आवेदक सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र 2023 भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। -
CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in 2023 पर जाएं। -
यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिए पंजीकरण करें। -
सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र भरें और सिस्टम द्वारा उत्पन्न आवेदन संख्या को नोट कर लें।
CSIR UGC NET 2023 का शेड्यूल
-
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 10 अप्रैल को शाम पांच बजे तक -
परीक्षा शुल्क के सफल लेनदेन की अंतिम तिथि : 10 अप्रैल को रात 11.50 बजे तक -
आवेदन पत्र के विवरण में ऑनलाइन सुधार : 12 अप्रैल से 18 अप्रैल, 2023 तक -
परीक्षा तिथि : छह, सात और आठ जून, 2023 -
शहर सूचना पर्ची : बाद में घोषणा की जाएगी -
एडमिट कार्ड : बाद में घोषणा की जाएगी
कमेंट
कमेंट X