फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSIR UGC NET: December Session Results Declared, Here's How to Download Your Scorecard

CSIR UGC NET Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

Fri, 18 Apr 2025 08:04 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 18 Apr 2025 08:04 AM IST
सार

CSIR UGC NET Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इस बार सीएसआईआर नेट परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 के बीच किया गया था।

विज्ञापन
CSIR UGC NET: December Session Results Declared, Here's How to Download Your Scorecard
CSIR UGC NET Result - फोटो : freepik

विस्तार

CSIR UGC NET Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

विज्ञापन

28 फरवरी से 2 मार्च तक हुई परीक्षा

इस बार सीएसआईआर नेट परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च 2025 के बीच किया गया था, जिसमें कुल 2,38,451 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित हुई और 1,74,785 उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न हुई। यह परीक्षा 164 शहरों के 326 केंद्रों पर 2,38,451 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


एनटीए ने 11 मार्च, 2025 को प्रश्न पत्र और रिकॉर्डेड उत्तरों के साथ अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। जो उम्मीदवार आंसर की से संतुष्ट नहीं थे, उनको 14 मार्च तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता और प्रमाणपत्र

जो अभ्यर्थी निर्धारित न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करते हैं (सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के लिए 33% तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 25%) उन्हें जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र माना जाएगा। ऐसे सफल उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा पात्रता प्रमाणपत्र और जेआरएफ अवॉर्ड लेटर जारी किया जाएगा। 

CSIR NET Result 2025: ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं। 
होमपेज पर “CSIR UGC NET December 2024 Result” लिंक पर क्लिक करें।  
अब अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर लॉग इन करें।  
आपकी स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा।  
रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed