फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSIR UGC NET Answer Key 2024: Objection window closes tomorrow at csirnet.nta.ac.in, Details here

CSIR UGC NET 2025: उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का कल अंतिम दिन, जानें कितना लगेगा चुनौती शुल्क

Thu, 13 Mar 2025 06:01 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 13 Mar 2025 06:01 PM IST
सार

CSIR UGC NET Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 14 मार्च को सीएसआईआर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती देने की प्रक्रिया समाप्त कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर की परीक्षा दी थी और उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं, वे पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
CSIR UGC NET Answer Key 2024: Objection window closes tomorrow at csirnet.nta.ac.in, Details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

CSIR UGC NET 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल, 14 मार्च 2025 को सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद कर देगी, जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनटीए ने कहा, "संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई कुंजी ही अंतिम होगी।"

विज्ञापन

प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देना अनिवार्य

उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क जमा करना होगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। यह संशोधन सभी परीक्षार्थियों के लिए लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीए द्वारा आपत्तियों की समीक्षा

एनटीए उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा कराएगा। यदि किसी आपत्ति को सही पाया जाता है, तो उत्तर कुंजी में संशोधन किया जाएगा। यह संशोधित उत्तर कुंजी सभी परीक्षार्थियों के लिए लागू होगी और इसके आधार पर ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

इस दिन हुई परीक्षा

यह परीक्षा 28 फरवरी, 1 और 2 मार्च, 2025 को देशभर के 164 शहरों में 326 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी, जिसमें 2,38,451 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। एनटीए ने 11 मार्च, 2025 को प्रश्न पत्र और रिकॉर्डेड उत्तरों के साथ अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी।

कैसे दर्ज करें आपत्ति?

अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई गलती लगती है, तो वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर "Answer Key Challenge" विकल्प चुनें।
  • अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  • जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें और प्रमाण सहित अपनी दलील प्रस्तुत करें।
  • प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क अदा करना होगा, जो गैर-वापसी योग्य (Non-Refundable) होगा।
  • सभी विवरण जांचने के बाद फाइनल सबमिशन करें और इसकी प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed