CSIR UGC NET 2025: उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का कल अंतिम दिन, जानें कितना लगेगा चुनौती शुल्क
CSIR UGC NET Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 14 मार्च को सीएसआईआर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती देने की प्रक्रिया समाप्त कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर की परीक्षा दी थी और उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं, वे पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल, 14 मार्च 2025 को सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा की उत्तर कुंजी (Answer Key) पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद कर देगी, जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से असंतुष्ट हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
एनटीए ने कहा, "संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा। किसी भी उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा अंतिम रूप दी गई कुंजी ही अंतिम होगी।"
प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देना अनिवार्य
उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क जमा करना होगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी में आवश्यक संशोधन किया जाएगा। यह संशोधन सभी परीक्षार्थियों के लिए लागू होगा।
एटीए द्वारा आपत्तियों की समीक्षा
एनटीए उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा कराएगा। यदि किसी आपत्ति को सही पाया जाता है, तो उत्तर कुंजी में संशोधन किया जाएगा। यह संशोधित उत्तर कुंजी सभी परीक्षार्थियों के लिए लागू होगी और इसके आधार पर ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।
इस दिन हुई परीक्षा
यह परीक्षा 28 फरवरी, 1 और 2 मार्च, 2025 को देशभर के 164 शहरों में 326 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी, जिसमें 2,38,451 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। एनटीए ने 11 मार्च, 2025 को प्रश्न पत्र और रिकॉर्डेड उत्तरों के साथ अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी।
कैसे दर्ज करें आपत्ति?
अगर किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई गलती लगती है, तो वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आपत्ति दर्ज कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर "Answer Key Challenge" विकल्प चुनें।
- अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें और प्रमाण सहित अपनी दलील प्रस्तुत करें।
- प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क अदा करना होगा, जो गैर-वापसी योग्य (Non-Refundable) होगा।
- सभी विवरण जांचने के बाद फाइनल सबमिशन करें और इसकी प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X