{"_id":"66cfe534623fdee276064f96","slug":"csir-ugc-net-2024-csir-ugc-net-exam-result-will-be-released-soon-check-it-like-this-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जल्द होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जल्द होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Thu, 29 Aug 2024 08:34 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Thu, 29 Aug 2024 08:34 AM IST
सार
CSIR UGC NET Result 2024: एनटीए जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उम्मीदवार पंजीकरण क्रमांक और पासवर्ड से अपना परिणाम देख सकेंगे।
विज्ञापन
CSIR-UGC NET June 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम जारी किया जा सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा। परिणाम देखने के लिए आपको पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें कि परीक्षा के लिए कुल 2 लाख 25 हजार 335 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि अब तक एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट के परिणाम से संबंधित अभी कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
CSIR UGC NET Result 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 25, 26 और 28 जुलाई 2024 को आयोजित की थी। परीक्षा 187 शहरों के 348 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित थी। पहले दो दिनों तक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक थी।
CSIR UGC NET Result 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की
सीएसआईआर यूजीसी नेट की प्रोविजनल आंसर की 9 अगस्त को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 11 अगस्त तक का समय दिया गया था। उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए 200 रुपये का भुगतान करना था। अब कयास लगाया जा रहा है कि किसी भी वक्त रिजल्ट जारी किया जा सकता है। नतीजे घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन
CSIR UGC NET Result 2024: ऐसे करें डाउनलोड
CSIR UGC NET Result 2024: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

- सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CSIR UGC NET Result 2024 लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CSIR UGC NET Result 2024: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
कमेंट
कमेंट X