फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CSIR- UGC NET 2020 application window reopens by NTA know about important dates

CSIR- UGC NET 2020: आवेदन के लिए फिर से सक्रिय हुआ लिंक, जानें मुख्य तिथियों की जानकारी

Sun, 23 Aug 2020 04:46 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 23 Aug 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
CSIR- UGC NET 2020 application window reopens by NTA know about important dates
UGC NET 2020
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CSIR- UGC NET 2020 के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। यानि उम्मीदवारों के पास एक और मौका है। उम्मीदवार बिना देरी के आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है या वे अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, वे इसे 22 अगस्त से 10 सितंबर के बीच कर सकते हैं। जी हां, ध्यान रखें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है। बता दें कि एनटीए ने शनिवार को एक बयान भी जारी किया है। आधिकारिक बयान में इन्होंने कहा, कि कोविड -19 से पैदा हुई परिस्थितियों और वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) से प्राप्त अनुरोध के कारण आवेदन पत्र नहीं भरा है। वे अब आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


NTA ने कुछ हफ्तों के लिए फिर से पोर्टल को फिर से खोलने का फैसला किया है। यह उन अन्य छात्रों के लिए भी है, जो किसी कारण से आवेदन पूरा नहीं कर पाए हैं या सीएसआईआर- यूजीसी नेट जून 2020 के लिए आवेदन पत्र जमा नहीं कर पाए हैं। छात्र csirnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने या पूरा करने की अवधि 10 सितंबर की शाम 5 बजे तक होगी, जबकि शुल्क जमा करना 10 सितंबर की रात 11.50 बजे तक स्वीकार किया जाएगा। शुल्क का भुगतान क्रेडिट / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। ध्यान दें कि आवेदक केंद्र शहरों में भी बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए तिथि 11 से 17 सितंबर तक तय की गई। इसके बाद किया गया सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NEET (UG) 2020 Admit Card:  एनटीए अगले हफ्ते जारी कर सकता है नीट के प्रवेश पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed