CSIR UGC NET 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए पंजीकरण का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई
CSIR UGC NET: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की तरफ से दिसंबर 2022 और जून 2023 सत्र के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) UGC NET की पंजीकरण प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET Last Date: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की तरफ से दिसंबर 2022 और जून 2023 सत्र के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) UGC NET की पंजीकरण प्रक्रिया का आज यानी 17 अप्रैल 2023 आखिरी दिन है। जो उम्मीदवार संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 परीक्षा में बैठने के इच्छुक हैं, उन्हें अपना आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जमा करना होगा।
बता दें कि इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2023 तक थी, लेकिन फिर से आगे बढ़ा दिया गया था। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक “आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग करने वाले उम्मीदवारों से अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।”
आवेदक सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए आज यानी 17 अप्रैल, 2023 तक पंजीकरण कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट 2023 अधिसूचना के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख छह, सात और आठ जून है। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी। परीक्षा केंद्र विवरण और शिफ्ट विवरण की अभी तक घोषणा नहीं की गई है। ये सब परीक्षा की सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड पर दर्ज होगा।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर CSIR NET 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
अगले चरण में, लॉग इन करें और खुद को पंजीकृत करें।
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X