फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CS Exam June 2021 ICSI CS exams to be conducted as per schedule  Official Notice here

सीएस एग्जाम जून 2021: तय शेड्यूल से ही होगी सीएस परीक्षा, आईसीएसआई ने जारी किया नोटिस

Fri, 23 Apr 2021 10:54 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 23 Apr 2021 10:54 AM IST
सार

  • तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी सीएस जून परीक्षा 2021.
  • 5 जून को आयोजित होगी सीएस जून परीक्षा 2021

विज्ञापन
CS Exam June 2021 ICSI CS exams to be conducted as per schedule  Official Notice here
आईसीएसआई - फोटो : Social media

विस्तार

CS Exam June 2021: कंपनी सचिव ( सीएस) परीक्षा जून 2021 तय वक्त के हिसाब से होगी। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने स्पष्ट कर दिया है कि सीएस जून परीक्षा का आयोजन तय शेड्यूल के हिसाब से ही होगा। आईसीएसआई का कहना है कि भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से पैदा हुई कठिन स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। जून परीक्षा तय वक्त पर होगी। आपको बता दें कि सीएस जून परीक्षा का आयोजन 5 जून को पहले से ही निर्धारित तिथि के हिसाब से होगा। इस परीक्षा को स्थगित करने से आईसीएसआई ने मना कर दिया है। गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते देशभर में संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है, जिसकी वजह से कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सीबीएसई : अब नौवीं से बारहवीं में योग्यता आधारित प्रश्न भी पूछे जाएंगे
विज्ञापन



आईसीएसआई ने बयान जारी कर कहा है कि सीएस जून 2021 परीक्षा को पूर्व निर्धारित तिथि पर ही कराया जाएगा। संस्थान ने अपने बयान में कहा है कि आईसीएसआई छात्रों, सदस्यों और अन्य हितधारकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का प्रयास करता है। सभी को सूचित किया जाता है कि कंपनी सचिवों की परीक्षा जून 2021 पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी। हालांकि, संस्थान का कहना है कि अगर कोई असाधारण स्थिति पैदा होती है, तो छात्रों के हित में आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर: रिस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

परीक्षा का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा। संस्थान ने सभी छात्रों को धैर्य रखने और परीक्षा की तैयारी करने के लिए कहा है। किसी भी तरह की अन्य जरूरी सूचना के लिए अभ्यर्थी इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर विजिट कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed