फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi Police Constable Recruitment 2020: Crack the GK subject in Delhi Police Constable Exam with the help of just 3 tips

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में GK विषय हैं महत्वपूर्ण, इन 3 टिप्स की मदद से करें क्रैक

Wed, 19 Aug 2020 04:06 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 19 Aug 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police Constable Recruitment 2020: Crack the GK subject in Delhi Police Constable Exam with the help of just 3 tips
delhi police 2020
क्या आप एक बेहतरीन सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? ऐसे में अगर आपको यह खबर मिले कि देश की राजधानी में 12वीं के बाद ही सरकारी नौकरी मिल रही है तो स्वभाविक है कि आप चौंक जायेंगे। लेकिन यहां चौकने की जरूरत नहीं है। दिल्ली पुलिस 12वीं पास छात्रों के लिए सरकारी नौकरी का एक सुनहरा अवसर लेकर आयी है। यहां कांस्टेबल के पद पर 5846 सीटों की वैकेंसी निकली है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू की जा चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 7 सितंबर है। इस पोस्ट पर आवेदन करने के लिए आपकी आयु सीमा 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन

 
दिल्ली देश की राजधानी है, यहां राजनीति से लेकर सांस्कृतिक घटनाएं आये दिन होती है। यहां की पुलिस में काम करना गर्व के साथ-साथ कई सारी जिम्मेदारियां भी लेकर आता है। ऐसे में आपको इस पोस्ट पर काम करने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद प्रबल बनने की आवश्यकता है। इस परीक्षा में विषयों को मुख्य रूप से चार भागों में बांटा गया है। पहला भाग सामान्य अध्ययन (GK) का होता है। जिसको 50% वेटेज दी गयी। बाकी 50% में रीजनिंग, गणित और कंप्यूटर विषय शामिल हैं। इसलिए GK सेक्शन को अच्छे से तैयार करके अच्छा अंक प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

 

आज इस ब्लॉग में हम आपको 3 महत्वपूर्ण स्टेप बताएंगे जिसके मदद से आप GK सेक्शन को आसानी से तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
1. सिलेबस को अच्छे से समझें : दिल्ली पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा में बेहतर तरीके से तैयारी करने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है सिलेबस को अच्छे से समझना।  GK सेक्शन के लिए उसमें पूछे जाने वाले सवालों को विषयवार समझना जरुरी है।  बता दें कि इसमें भारत का संविधान, इतिहास, भूगोल, विज्ञान, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं। इस विषय में पढ़ने के लिए बहुत साड़ी चीजें होती हैं। सब पर सामान दृष्टि से तैयारी करने की जरुरत है।

इसके लिए सबसे आसान तरीका होता है पुराने प्रश्नों को हल करना। विगत वर्षों के प्रश्न पत्र को सॉल्व करने से आपको परीक्षा के पैटर्न से लेकर सवालों के स्तर तक की जानकारी हो जाती है। बता दें कि हर साल आपको भारतीय संविधान और राजनीति पर आधारित 3 से 4 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं लगभग 4 से 5 प्रश्न भारतीय और विश्व इतिहास से जुड़े होते हैं। 5 से 6 देश के भूगोल से संबंधित होते हैं। सबसे ज्यादा करंट अफेयर्स के सवाल पूछे जाते हैं।

GK सेक्शन को बिलकुल अच्छे से तैयार करने के लिए आपको रोजाना समाचार पत्र पढ़ें चाहिए। साथ ही आपको पिछले 5 से 6 महीनों के खेल और अन्य बड़े घटनाओं के बारे में जानना होगा। ज्यादातर छात्रों को इतिहास से संबंधित प्रश्नों को लेकर संदेह होता है कि यहां प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास या आधुनिक इतिहास में से किसके बारे में ज्यादा पूछा जायेगा। इसलिए, मेरा सुझाव यहां है कि आपका मुख्य ध्यान आधुनिक इतिहास पर होना चाहिए। हालांकि आपको प्राचीन या मध्यकालीन इतिहास पर आधारित एक या दो प्रश्न मिल सकते हैं। वहीं भूगोल के लिए नक़्शे और देश के सीमावर्ती इलाकों के बारे में अध्ययन करने की आवश्यकता है।

2. मॉक टेस्ट लें : परीक्षा से पहले खुद को जांचना बेहद जरुरी है।  इसके लिए आपको मॉक टेस्ट लेते रहना चाहिए। समय-समय पर खुद की तैयारी का आकलन करने के लिए कठिन प्रश्नों की सूचि तैयार करके खुद सॉल्व करें। इसके लिए समय निश्चय करके प्रश्नों को हल करें। प्रयास करें की जल्द-से-जल्द आप प्रश्नों को हल कर पा रहे हैं। किसी भी विषय को न छोड़ें क्योंकि आप नहीं जानते कि उस विषय पर आधारित कितने प्रश्न अंतिम परीक्षा में आ सकते हैं।

3. रिवीजन करें : दिल्ली पुलिस परीक्षा के GK सेक्शन को क्रैक करने के लिए रिवीजन करें। अध्ययन करते समय नोट्स बनाएं ताकि आप चीजों को अपने तरीके से तैयार कर सकें। नियमित अंतराल पर खुद के द्वारा बनाये गए नोट्स से रिवीजन करें।  महत्वपूर्ण सवालों और उनके कांसेप्ट के संक्षिप्त नोट्स बनाने का प्रयास करें। ये नोट्स परीक्षाओं से ठीक पहले बहुत उपयोगी होते हैं।

इन्हीं कुछ टिप्स की मदद से आप आसानी से इस परीक्षा को क्रैक कर लेंगे। इसके साथ ही परीक्षा से सम्बंधित मार्गदर्शन के लिए जल्द ही विजिट करें www.safalta.com यहां आप दिल्ली पुलिस की परीक्षा की  तैयार बेहतर ढंग से कर पाएंगे।


करें दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा 2020 की पक्की तैयारी

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल के 5846 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके लिए देश के किसी भी राज्य के रहने वाले व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप दिल्ली के ही निवासी हों। इसके अलावा Safalta.com लेकर आया है दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा के लिए खास कोर्स, जिसमें आप घर पर रहते हुए देश की बेहतरीन फैकल्टी के साथ कर सकते हैं अपनी तैयारी। इस कोर्स में आपको विशेषज्ञों द्वारा तैयार स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही ढेरों मॉक टेस्ट भी कराए जाएंगे।

तो फिर देर किस बात की, अगर आप भी दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल बनने का सपना देख रहे हैं तो आज ही जुडें Safalta.com के इस खास कोर्स से और सिर्फ 1499 रु. में करें दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा की पक्की तैयारी। ध्यान दें कि नया बैच 24 अगस्त से शुरू हो रहा है।

इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/3fU9V5h
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed