फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Crack SSB NDA 2020 know, complete 5 days process of SSB interview

Crack SSB NDA 2020: जानिए, SSB इंटरव्यू के 5 दिन की पूरी प्रक्रिया

Mon, 26 Oct 2020 09:47 PM IST
ललित फुलारा media solution initiative
media solution initiative Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 26 Oct 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Crack SSB NDA 2020 know, complete 5 days process of SSB interview
एनडीए - फोटो : अमर उजाला

जब कभी हम किसी NDA परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों से मिलते हैं, तो उनसे बात करने पर पता चलता है कि वो लिखित परीक्षा के लिए तो तैयार हैं, लेकिन SSB इंटरव्यू को लेकर उन्हें कई कन्फ्यूज़न होते हैं। SSB इंटरव्यू के नियमों से लेकर बहुत सारे सवाल रहते हैं। आज इस ब्लॉग में हम इन्हीं सवालों को सुलझाने का काम करेंगे। यहां हम आपको NDA परीक्षा के SSB इंटरव्यू के पूरे शेड्यूल और नियम के बारे में बताएंगे।  सबसे पहले बता दें कि NDA की परीक्षा कुल 1800 अंकों की होती है। जिसमें 900 अंको की लिखित परीक्ष  और 900 अंको का SSB इंटरव्यू होता है। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार ही SSB इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। यह इंटरव्यू पूरे 5 दिन चलता है। जिसमें अभ्यर्थी के मानसिक और शैक्षिक योग्यता का परीक्षण होता है। 5 दिन चलने वाले इंटरव्यू में हर दिन उम्मीदवारों को टास्क दिए जाते हैं। इसका विस्तृत वर्णन निम्नलिखित है: 

विज्ञापन

पहला दिन 

NDA लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को UPSC द्वारा निर्धारित स्थान और समय पर रिपोर्टिंग करना होता है। वहीं से उनके SSB इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होती है। पहले दिन छात्रों का स्क्रीनिंग टेस्ट होता है। जिसमें उन्हें OIR और PP & DT टेस्ट देना होता है। 

विज्ञापन
  • OIR (ऑफिसर इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट)- इसमें छात्रों से वर्बल और नॉन वर्बल रीजनिंग के 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसके लिए छात्रों के पास सिर्फ 30 मिनट का समय होता है। इसमें गणित के भी प्रश्न पूछे जाते हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • PP & DT (पिक्चर परसेप्शन & डिस्क्रिप्शन टेस्ट)- पहले दिन OIR में चयनित छात्र PP & DT टेस्ट देते हैं। इसमें छात्रों को 30 सेकंड तक एक तस्वीर दिखाया जाता है। जिसको देखकर और समझकर उन्हें एक कहानी गढ़नी होती है। यह कहानी उस तस्वीर से जुड़ी होनी चाहिए।  

दूसरा दिन 

SSB इंटरव्यू का दूसरा दिन सबसे कठिन माना जाता है। इस दिन छात्रों को साइकोलॉजिकल टेस्ट देना होता है। 

साइकोलॉजिकल टेस्ट - इसमें उम्मीदवारों के मुख्य 4 टेस्ट होते हैं - 

  1. थीमेटिक अप्रिसिएशन टेस्ट (TAT)- इंटरव्यू लेने वाले ऑफिसर द्वारा इस टेस्ट में उम्मीदवारों को 11 तस्वीरें दिखाई जाती हैं। हर तस्वीर 30 सेकंड तक दिखाई जाती है। जिसको देखकर आपको उन सबसे संबंधित एक विवरण तैयार करना होगा और उन्हें एक खाली स्क्रीन पर लिखना होगा। 
  2. वर्ड एसोसिएशन टेस्ट (WAT)- यह टेस्ट छात्रों की मानसिक क्षमता के परीक्षण के लिए होता है। इसमें करीब 50-60 इंग्लिश के शब्द दिखाए जाते हैं। जिसके माध्यम से एक कहानी तैयार करनी होती है। यह शब्द एक दूसरे से संबंधित होंगे। 
  3. सिचुएशन रिएक्शन टेस्ट (SRT)- यह टेस्ट WAT से संबंधित होता है। जिसमें आपको 60 प्रश्नों के उत्तर लिखने होते हैं। आपको लिखित टेस्ट में हर परिस्थिति में 2-3 वाक्य लिखने होंगे। 
  4. सेल्फ डिस्क्रिप्शन (SD)- यह टेस्ट सबसे अंत में होता है। इसमें छात्रों से उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।  

तीसरा दिन  

GTO टेस्टिंग और इंटरव्यूज - तीसरे दिन छात्रों के साथ GTO (ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर) टेस्ट लिया जाता है। इसके 5 भाग होते हैं: 

  1. ग्रुप डिस्कशन (GD)- इसमें आपको कई सारे उम्मीदवारों के गोलाकार में बैठ कर किसी एक मुद्दे पर डिस्कस करना होता है। इसमें आपको अपनी बात रखनी जरूरी है। 
  2. ग्रुप प्लानिंग एक्सरसाइज या मिलिट्री प्लानिंग एक्सरसाइज (GPE or MPE)- इस टेस्ट में उम्मीदवारों को ऑफिसर द्वारा निर्देशित सिचुएशन के अनुसार ग्रुप डिस्कस करना होता है और एक कॉमन प्लान बनाना होता है। 
  3. प्रोग्रेसिव ग्रुप टास्क (PGT)- यह टेस्ट शारीरिक लोक और क्षमता को जांचने के लिए होता है। एक खुले मैदान में पूरा सेट तैयार होता है, जिसमें टास्क एक अवधि के लिए दिए जाते हैं, जो आपको अपने ग्रुप मेंबर के साथ पूरा करना होता है। 
  4. हॉफ ग्रुप टास्क (HGT)- इसमें ग्रुप को 2 भागों में बांट दिया जाता है। लेकिन इस टेस्ट में आपके पर्सनल कार्य को नोटिस किया जाता है। 
  5. लिट्रेचर- अंत में लिट्रेचर के लिए छात्रों को एक बड़े हॉल में बैठाया जाता है। यहां उनके अनुभव को साझा किया जाता है। 

चौथा दिन 

  • तीसरे दिन की तरह चौथे दिन भी टेस्ट लिए जाते हैं। इसमें भी ग्रुप होता है लेकिन दिलचस्प बनाने के लिए ग्रुप बदला जाता है। इसमें FGT (फाइनल ग्रुप टेस्ट) होता है जो आपके ग्रुप टास्क का अंतिम टास्क होता है। इसी दिन आपको CT (कमांड टास्क) एवं IO (इंडिविजुअल ऑब्जरवेशन) होता है जिसमें उम्मीदवारों के व्यक्तिगत परफॉर्मेंस का आकलन होता है। 

पांचवां दिन 

SSB इंटरव्यू के अंतिम दिन आपको पूरे पैनल के साथ एक हॉल में बैठाया जाता है। जिसमें आपके पिछले चार दिन चले टेस्ट का रिजल्ट सुनाया जाता है। यह अंतिम समय होता है जिसमें रिजल्ट डिक्लेयर किए जाते हैं। इसमें चयनित छात्रों को मेडिकल के लिए भेजा जाता है। बता दें कि इन 5 दिन में कभी भी आपको पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। 

SSB इंटरव्यू के पूरे प्रक्रिया में पास होने के लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद मजबूत बनना होगा। आपको हर स्थिति से लड़ना आना चाहिए। 

भारतीय सेनासे जुड़नागर्व कीबात होतीहै, अगरआप भीभारतीय सेनाज्वाइन करदेश कीसेवा करनाचाहते हैंतो निश्चितही NDA/NA सबसेबेहतरीन करियरविकल्प है।आपको बतादें कि Safalta.com लेकरआया है NDA/NA SSB की तैयारीके लिएखास कोर्सजिसमें आपएक्सपर्ट्स कीसहायता से SSB कीतैयारी करसकते हैं।यह कोर्समात्र 5499 रु. में उपलब्धहै, लेकिनआज हीएडमिशन लेनेपर आप 1000 रु. की खासछूट भीप्राप्त करसकते हैं।इस छूटका लाभउठाने केलिए कूपनकोड AMAR1000 काइस्तेमाल करें।तो फिरदेर किसबात कीअभी विजिटकरें  

 

https://bit.ly/2HCkWwIऔर शुरूकरें अपनीपक्की तैयारी।  

 

इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/6NZDQPL59BrnHaj98 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed