फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Crack NDA 2021 With the help of these tips it will be easy to pass the NDA exam

Crack NDA 2021: इन टिप्स की मदद से NDA परीक्षा पास करना होगा आसान 

Thu, 05 Nov 2020 04:36 PM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 05 Nov 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Crack NDA 2021 With the help of these tips it will be easy to pass the NDA exam
एनडीए - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाले युवा तैयार हो जाएं। अब आप आसानी से NDA की परीक्षा क्रैक कर सकते हैं। हम यहां आपको कुछ ऐसे आसान स्टेप्स बताएंगे जिसको फॉलो करके आप बेहद आसानी से NDA की परीक्षा में बेहतर रैंक हासिल कर सकते हैं।  

विज्ञापन

बता दें कि NDA की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इसमें 900 अंक की लिखित परीक्षा होती है। जिसको पास करने के बाद 900 अंक का SSB इंटरव्यू होता है। यह इंटरव्यू 5 दिन चलता है जिसमें उम्मीदवारों के मानसिक और शारीरिक क्षमता का परीक्षण होता है। लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर सिर्फ गणित विषय का होता है जिसके लिए 300 अंक की परीक्षा होती है। दूसरा पेपर 600 अंक का होता है, जिसमें इंग्लिश, इतिहास, भूगोल, जनरल साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री और करंट अफेयर्स विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं। 

विज्ञापन

यदि आप भी NDA की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो करें: 

परीक्षा के सिलेबस को समझें 

NDA परीक्षा के लिए आपको शुरू से ही तैयारी करनी होगी। सबसे पहले कोर्स के सिलेबस की पूरी जानकारी रखनी है। जैसा कि ऊपर बताया गया है इस परीक्षा के दोनों पेपर मिलाकर 8 विषय होते है। सभी विषयों के टॉपिक को अच्छे से समझें। यदि आप सिलेबस अच्छे से जान जाते हैं तो आप कोर्स की 20% तैयारी पूरी कर लेते है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर स्टडी प्लान बनाएं 

सिलेबस को अच्छे से जानने के बाद आप अनुमान लगा सकते हैं कि कौन से टॉपिक पर आपको ज्यादा मेहनत करनी है। इसके अनुसार एक प्रॉपर स्टडी प्लान बनाएं, जिसमें किस टॉपिक को कितना समय देकर पढ़ना है यह निर्धारित करें। पढ़े हुए टॉपिक को सिर्फ रिवीजन का समय दें। यदि आप 11वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे से पढ़ाई किए है तो आपको ज्यादा मेहनत नहीं  करनी होगी। 

गणित सेक्शन पर ज्यादा ध्यान दें 

जैसा कि बताया जा चुका है NDA की परीक्षा में पहला पेपर सिर्फ गणित विषय का होता है। आपको यह परीक्षा क्रैक करने के लिए गणित का मास्टर बनना पड़ेगा। खास कर अर्थमेटिक, मेंसुरेशन, अलजेब्रिक और त्रिकोणमिति जैसे टॉपिक पर ध्यान देना है। ज्यादातर प्रश्न इन्हीं टॉपिक से आते हैं। 

प्रैक्टिस करें 

यदि आपको NDA की परीक्षा क्रैक करनी है तो जितना ज्यादा हो सके प्रैक्टिस करें। इसके लिए आप दिन में रोजाना 2-3 घंटे का समय निकालें। यदि आप प्रैक्टिस के लिए पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की मदद लेते हैं तो आपकी तैयारी में चार चांद लग जाएंगे। पुराने पेपर से आपको परीक्षा के सही पैटर्न और प्रश्नों के सटीक लेवल का अंदाजा लग जाएगा। 

मॉक टेस्ट लें 

अपनी तैयारी को और ज्यादा बेहतर और आसान बनाने के लिए खुद का मॉक टेस्ट लें। इस परीक्षा में लगभग हर क्षेत्र के प्रश्न आते हैं। जिसमें आपको पूरी तैयारी के साथ शामिल होना होगा। मॉक टेस्ट लेने से आप अपनी स्पीड सही कर सकते हैं। बता दें कि NDA की लिखित परीक्षा में पहले पेपर गणित के लिए 2.5 घंटे का समय मिलता है जिसमें 120 प्रश्न सॉल्व करने होते हैं। वहीं दूसरे पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिए भी 2.5 घंटे का ही समय मिलता है। इसलिए आपको अपनी स्पीड पर ध्यान देना होगा। 

करंट अफेयर्स तैयार करें 

वैसे तो NDA की परीक्षा गणित विषय पर केंद्रित होती है, लेकिन आपको करंट अफेयर्स सेक्शन पर भी ध्यान देना होगा। लिखित परीक्षा के दूसरे पेपर में करंट अफेयर्स से 10-15 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं SSB इंटरव्यू के दौरान आपको 5 दिन में कभी भी वन टू वन इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। ऐसे में आपको हालिया खबरों के बारे में जानकारी होना जरूरी है। इसके लिए आप रोजाना न्यूज़ पेपर और साप्ताहिक मैगज़ीन पढ़ने की आदत बना लें। 

भारतीय सेनासे जुड़नागर्व कीबात होतीहै, अगरआप भीभारतीय सेनाज्वाइन करदेश कीसेवा करनाचाहते हैंतो निश्चितही NDA/NA सबसेबेहतरीन करियरविकल्प है।

आपको बता दें कि Safalta.com लेकर आया है NDA/NA की तैयारी के लिए खास टार्गेट बैच, जिसमें आप घर बैठे एक्सपर्ट्स की सहायता से अपनी तैयारी कर सकते हैं।इस कोर्स में आपको बेहतरीन फैकल्टी द्वारा लाइव इंटरैक्टिव क्लास के जरिए पढ़ाई कराई जाती है।इसके साथ ही प्री लॉन्च ऑफर के तहतआज ही एडमिशन लेने पर आप मात्र 2,999 रु. में ही इस कोर्स में दाखिलाले सकते हैं। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें https://bit.ly/2TSJJPF और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी। 

 

इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/LrSjveNLYKZ1Y5Hz6 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed