Crack CTET 2020: 3 ट्रिक्स की मदद से पहले अटेम्प्ट में करें CTET की परीक्षा क्रैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए है। यहां हम आपको 3 ऐसे आसान ट्रिक्स बताएंगे जिसको फॉलो करके आप पहले ही अटेम्प्ट में यह परीक्षा क्रैक कर सकते हैं। ये ट्रिक्स आपको पेपर 1 (प्राथमिक विद्यालय) और पेपर 2 (मध्यमिक विद्यालय) दोनों के लिए मददगार साबित होंगे।
3 ट्रिक्स
1. सिलेबस को समझकर स्टडी रूटीन बनाएं
अक्सर परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र बिना किसी प्लान के पढ़ाई शूरू कर देते हैं और फिर पूरे समय कन्फ्यूज रहते हैं। इसलिए तैयारी की शुरुआत में ही आपको ध्यान देना होगा। कोर्स के पूरे सिलेबस को अच्छे से समझकर आपको एक प्रॉपर स्टडी रूटीन बनाना होगा।
स्टडी रूटीन परीक्षा की तैयारी में बहुत अहम भूमिका निभाता है, इसलिए आपके पास एक सटीक टाइम मैनेजमेंट होनी चाहिए। समय पर सभी टॉपिक को कवर करें। रूटीन में आपको रोजाना रिवीजन के लिए समय निकालना होगा। दिन भर में आपको 1-2 घंटे का समय रिवीजन के लिए देना होगा।
2. बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र पर फोकस करें
CTET की परीक्षा प्राथमिक और माध्यमिक स्तरीय विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए होता है। इसकी तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण विषय माना जाता है बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र को। इस विषय में शारीरिक विकास, मानसिक विकास, भावनात्मक विकास, अभिव्यंजक क्षमता और रचनात्मक क्षमता का विकास जैसे टॉपिक को अच्छे से समझना होगा। इस विषय से 30 अंकों का वेटेज मिलता है।
इसके साथ ही गणित विषय के महत्वपूर्ण फॉर्मूलों को याद रखने के लिए फॉर्मूलों की लिस्ट बनाएं। इस लिस्ट को प्रैक्टिस के दौरान अपने साथ रखें। पूरा सिलेबस कवर करने के बाद उसे दोबारा अभ्यास करें। ताकि आपकी परीक्षा के लिए पकड़ मजबूत हो सके।
3. विगत वर्षों के पेपर सॉल्व करें
आप अपनी तैयारी के दौरान विगत कुछ वर्षों के पेपर इक्कट्ठा कर लें और रोजाना उन्हें सॉल्व करें। पुराने पेपर से प्रैक्टिस करने से आप अपनी स्पीड भी बेहतर कर सकते हैं। आप मॉक देकर स्वयं का निरिक्षण कर सकते है। जिससे आपको यह अनुमान लगता रहेगा कि आपने अपनी तैयारी कहां तक की है।
इन्हीं 3 ट्रिक्स को अपने दिनचर्या में शामिल करके आप पहले अटेम्प्ट में ही परीक्षा क्रैक कर सकते हैं। आपकी CTET की पक्की तैयारी के लिए Safalta.com लेकर आया है एक स्पेशल टारगेट कोर्स। इस कोर्स में आपको 45 दिन में 120 घंटे की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेज मिलेंगी। यहां आपको बेस्ट अनुभवी टीचरों का साथ और उनके द्वारा बनाया गया स्टडी मटेरियल आपकी तैयारी और बेहतर करेंगे। साथ ही यहां आपको साप्ताहिक टेस्ट, डाउट क्लियर करने के स्पेशल सेशन आदि की भी सुविधाएं मिलेंगी। 30 नवंबर से नया बैच शुरू है रहा है जल्द से जल्द safalta.com पर विजिट करके इस मौके का लाभ उठाएं।
अगर आप भी CTET की तैयारी कर रहे हैं तो safalta.com लेकर आया है एक खास कोर्स। इस कोर्स में लाइव क्लासेज व मॉक टेस्ट होंगे। इसके साथ ही आपको पीडीएफ नोट्स व डेली प्रैक्टिस प्रॉब्लम शीट भी दी जाएगी। साथ ही आपकी क्लासेज अनुभवी फैकल्टी लेंगी जिन्होंने अभी तक ढेरों छात्रों को CTET परीक्षा में सफलता दिलाई है। पेपर 1 की तैयारी के लिए फीस है 999 रु | पेपर 2 की तैयारी भी आप 999रु. में कर सकते हैं।
साथ ही अगर आप दोनों पेपर की तैयारी करते हैं तो यह कोर्स मात्र 1499 रु में उपलब्ध है। तो फिर देर आज ही जुड़ें safalta.com के इस कोर्स से और हो जाइए तैयार।इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- https://bit.ly/3kMwlI1
रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभी भरें ये फॉर्म: https://forms.gle/U2jwv4hF5CvNnaPB6
कमेंट
कमेंट X