फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Covid19: Delhi Govt Closes School Colleges For Teachers And Staffs

दिल्ली के सभी स्कूल 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद, घर से होगा कॉपियों का मूल्यांकन

Fri, 20 Mar 2020 12:09 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Covid19: Delhi Govt Closes School Colleges For Teachers And Staffs
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

Coronavirus: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर दिल्ली के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने एक सर्कुलर जारी करके यह आदेश दिया है। इससे पहले दिल्ली सरकार का कहना था कि वो ही स्कूल खुले रहेंगे जहां अभी परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन अब सभी स्कूलों को 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद रखने और शिक्षकों को कॉपियों का मूल्यांकन घर से करने का आदेश जारी हुआ है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों को कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य घर से करने का आदेश दिया है। शिक्षक और नॉन-टिचिंग स्टाफ को भी 31 मार्च तक घर पर ही रहने के आदेश दिए गए  हैं। स्कूलों में हो रही वार्षिक परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों ने अपने यहां सभी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है और परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


कोरोना से रोकथाम के लिए यूपी में 2 अप्रैल तक सभी स्कूलों को बंद रखा गया है। मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड ने भी 31 मार्च तक सभी स्कूलों को बंद रखने और परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ंं:  उत्तर प्रदेश में बिना परीक्षा दिए छात्र होंगे पास, शिक्षा विभाग ने दिया आदेश

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed