{"_id":"62332d9479338f25997af2fb","slug":"covid-restrictions-mea-arindam-bagchi-said-matter-of-return-of-indian-students-taked-up-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid Restrictions: चीन के सामने उठाया गया भारतीय छात्रों की वापसी का मुद्दा, विदेश मंत्री के आने पर सूचना नहीं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Covid Restrictions: चीन के सामने उठाया गया भारतीय छात्रों की वापसी का मुद्दा, विदेश मंत्री के आने पर सूचना नहीं
Thu, 17 Mar 2022 06:17 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:17 PM IST
सार
चीन के विदेश मंत्री के मार्च के अंत तक भारत की यात्रा के बारे में सवाल पूछे जाने पर बागची ने कहा कि अभी उनके पास इस मामले पर जानकारी देने योग्य कोई भी बात नहीं हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि चीन के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों की वापसी की बात कई बार उठाई गई है। यह बातचीत कोरोना के प्रतिबंधों को लागू करने के बाद से जारी है। चीन को इस बात से अवगत कराया गया है कि प्रतिबंधों का जारी रहना भारतीय छात्रों के अकादमिक करियर को खतरे में डाल रहा है।
विज्ञापन
चीन की ओर से अभी जवाब नहीं
अरिंदम बागची ने आगे बताया कि अब तक चीनी पक्ष ने भारतीय छात्रों की वापसी के बारे में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है। बागची ने कहा कि हम चीन से अपने छात्रों के हित में एक अनुकूल रुख अपनाने का आग्रह करना जारी रखेंगे कि छात्रों को चीन में जल्द वापसी की सुविधा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
भारतीय छात्रों के सामने संकट की स्थिति
दरअसल, चीन के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों को अब तक ऑफतलाइन कक्षाओं के लिए चीन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है। वहीं, छात्रों को अब इस बात का डर सता रहा है कि हाल ही में चीन द्वारा लागू किए गए नए कोरोना प्रतिबंधों के बाद उन्हें और अधिक संकट झेलना पड़ेगा। चीनी सरकार को इससे उन्हें वीजा न देने के और कारण मिलेंगे।
विज्ञापन
चीनी विदेश मंत्री की भारत यात्रा पर कोई जानकारी नहीं
चीन के विदेश मंत्री के मार्च के अंत तक भारत की यात्रा के बारे में सवाल पूछे जाने पर बागची ने कहा कि अभी उनके पास इस मामले पर जानकारी देने योग्य कोई भी बात नहीं हैं।
कमेंट
कमेंट X