फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   COVID-19 outbreak: Rajasthan govt to promote class 9 and 11 students to next class

COVID-19: राजस्थान में बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में जाएंगे नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थी

Sat, 11 Apr 2020 09:07 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 11 Apr 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
COVID-19 outbreak: Rajasthan govt to promote class 9 and 11 students to next class
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस की वजह से राजस्थान में बिना परीक्षा दिए ही नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थी अगली कक्षा में पदोन्नत किए जाएंगे। सरकार ने शनिवार को यह फैसला किया। विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक परीक्षा और सह-पाठयक्रम गतिविधि के आधार पर स्कोर देकर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अर्धवार्षिक परीक्षाओं में मिले नंबरों, और सह-पाठ्यक्रम गतिविधि के आधार पर दसवीं और बारहवीं कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

विज्ञापन


लॉकडाउन खत्म होने के बाद स्कूल प्रिंसिपल विद्यार्थियों को पास सर्टिफिकेट देंगे। गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए देशभर के सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना वायरस की वजह से इस राज्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाएं स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्य सरकारों ने कोरोना वायरस के मद्देनजर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास करने का फैसला लिया है। सीबीएसई ने भी पहले से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। जबकि नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को उनके असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। आपको बता दें कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। हालांकि, माना जा रहा है कि लॉकडाउन की अवधि को सरकार बढ़ा सकती है। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 239 पहुंच गई है जबकि 7447 लोग संक्रमित हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed