फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Covid-19 lockdown: AICTE releases list of 41 free digital resources for students

Covid-19: लॉकडाउन में विद्यार्थियों की पढ़ाई का न हो नुकसान, एआईसीटीई ने उठाया ये कदम

Tue, 14 Apr 2020 09:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 14 Apr 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 lockdown: AICTE releases list of 41 free digital resources for students
स्टडी - फोटो : file photo

लॉकडाउन में विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसलिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई ) ने 41 फ्री डिजिटल संसाधनों की सूची जारी की है। एआईसीटीई ने विद्यार्थियों के लिए इस सूची को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। यह सूची इसलिए जारी की गई है कि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थी पढ़ाई कर सकें और इन नि:शुल्क डिजिटल संसाधनों को एक्सेस कर समय का सदुपयोग कर सकें।

विज्ञापन


एआईसीटीई के इस फ्री डिजिटल संसाधनों की सूची में ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं जहां विद्यार्थी फ्री में पढ़ाई कर सकते हैं। इस सूची में कई विदेशी संस्थानों की वेबसाइट भी शामिल हैं। इस लिस्ट में नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी, नेशनल नॉलेज नेटवर्क, नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नॉलजी इन्हांस्ड लर्निंग, स्वंय ऑनलाइन कोर्स, वर्चुअल लेब्स, एनसीईआरटी टेक्स्ट बुक, टीचर टू टॉक आदि वेबसाइट और पोर्टल के लिंक शामिल हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-चंडीगढ़: 20 अप्रैल को जारी होगा नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा का रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन



सबसे अच्छी बात है कि विद्यार्थियों को एआईसीटीई की वेबसाइट पर उनके काम के चीजों की ऐसी पूरी सूची मिल जाएगी जहां से वो लॉकडाउन के दौरान अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। गौरतलब है कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए इस वक्त देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई तक कर दी है। लॉकडाउन में सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। 

एआईसीटीई द्वारा जारी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed