फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   counselling for SSC, Banking, upsc and railway exam preparation, Get useful tips from expert

अब ऑनलाइन काउंसलिंग से पाएं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का सही मार्गदर्शन

Tue, 13 Aug 2019 02:26 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 13 Aug 2019 02:26 PM IST
सार

  • युवाओं के लिए अमर उजाला में ऑनलाइन लाइव काउंसलिंग हो रही आयोजित।
  • यह काउंसलिंग शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 को शाम 7 बजे से शुरू होगी।
  • जिसपर SSC, Bank, UPSC, Railway के विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • हमारे साथ जुड़ेंगे दो एक्सपर्ट : आर कुमार और करण चौधरी।

 

विज्ञापन
counselling for SSC, Banking, upsc and railway exam preparation, Get useful tips from expert

विस्तार

सरकारी नौकरी करना आज के युवाओं का पहला सपना बन गया है। जिसके लिए उम्मीदवार जी-तोड़ मेहनत करते हैं। लेकिन सफल वही होते हैं जो कड़ी मेहनत के साथ सही रणनीति से तैयारी करता है। आज-कल युवाओं की पहली पसंद एसएससी / बैंक / यूपीएससी / रेलवे आदि परीक्षाएं बन गई है, जिन क्षेत्रों में वे अपना करियर बनाना चाहते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हर साल देश भर से लाखों-करोड़ों अभ्यर्थी करते हैं। लेकिन सफलता कुछ को ही मिल पाती है। ऐसा नहीं है कि असफल होने वाले अभ्यर्थी मेहनत नहीं करते हैं। बस कहीं न कहीं उनके मार्गदर्शन में कमी होती है। 
विज्ञापन


इन उम्मीदवारों के लिए अमर उजाला एक ऑनलाइन लाइव काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। इस काउंसलिंग में हमारे एक्सपर्ट युवाओं के प्रश्नों के उत्तर देंगे, जिससे न सिर्फ आपको तैयारी करने के लिए सही मार्ग दर्शन मिलेंगा। बल्कि उनसे जुड़े कुछ अनोखे टिप्स भी एक्सपर्ट द्वारा बताएं जाएंगे।
विज्ञापन


काउंसलिंग की तिथि और ऐसे हो सकते हैं आप शामिल : 
  • अमर उजाला द्वारा आयोजित यह काउंसलिंग शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 को शाम 7 बजे से शुरू होगी।
  • यह काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से लाइव होगी। जिसपर SSC, Bank, UPSC, Railway के विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • युवा अमर उजाला के यू-ट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर इस लाइव काउंसलिंग से जुड़ सकते हैं। 

counselling for SSC, Banking, upsc and railway exam preparation, Get useful tips from expert

ये होंगे एक्सपर्ट :
यह ऑनलाइन काउंसलिंग दो यूपीएससी सिविल सेवा विषय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित की जाएगी। जिसमें हमारे साथ आर. कुमार और करण चौधरी जुड़ेंगे। 

आर कुमार के पास अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 8 से 10 साल का अनुभव रहा है। उनकी तैयारी के टिप्स और सीखने की रणनीति छात्रों को परीक्षा में अच्छा स्कोर करने में मदद करती है। उनके मार्गदर्शन में कई उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है।

ये भी पढ़ें : Independence Day 2019: चंद्रशेखर आजाद के वंशज कर रहे हैं ये काम

करण चौधरी जो प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों के बीच पॉलिटी के लिए सबसे अच्छे और सबसे कम उम्र के शिक्षक के रूप में उभरे हैं। वह पॉलिटी के विषय में व्यापक अनुभव रखते हैं। उनके मार्गदर्शन में,कई उम्मीदवारों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पूछे गए पॉलिटी प्रश्नों में उच्च अंक प्राप्त किए हैं। उनके पास शिक्षण क्षेत्र में 08-10 वर्ष का शिक्षण अनुभव है।

तो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को लाइव काउंसलिंग सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। वे प्रतियोगी परीक्षा और कैरियर मार्गदर्शन से संबंधित प्रश्न पूछे सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Independence Day 2019: इन आठ मौकों पर गाया जाता है राष्ट्रगान

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed