{"_id":"21b1eaa34407ca3a198d8321b29f9141","slug":"hospital-needs-health-care-manager-hindi-news-vs","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों को जरूरत है हेल्थकेयर मैनेजरों की ","category":{"title":"Counseling","title_hn":"काउंसलिंग","slug":"counseling"}}
अस्पतालों को जरूरत है हेल्थकेयर मैनेजरों की
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं बीफार्मा के फाइनल ईयर में हूं। ग्रेजुएशन के बाद मैं हेल्थकेयर मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहता हूं। इस पीजी कोर्स के लिए मैं एजुकेशन लोन लेने की योजना भी बना चुका हूं। क्या आप मुझे ऐसे संस्थानों और उनके पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी देंगे, जो 2-3 लाख रुपये की रेंज में कोर्स ऑफर करते हों और प्लेसमेंट की भी बेहतर सुविधा हो?
रमेश सिंह
आपने जो भी सोचा है, शानदार है, क्योंकि फार्मेसी और हेल्थकेयर मैनेजमेंट का क्षेत्र काफी उभरता हुआ है। इस क्षेत्र में अवसरों की कमी नहीं है। मेडिकल टूरिज्म के विस्तार और बड़ी संख्या में मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों के खुलने के कारण तरह-तरह के रोजगार के अवसरों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।
अस्पताल प्रशासन को दुरुस्त रखने के लिए अब ट्रेंड प्रोफेशनल की जरूरत बड़ी संख्या में होने लगी है। ऐसे में हॉस्पिटल मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री से आप खुद को आधुनिक अस्पतालों की जरूरत के अनुसार ढाल सकते हैं। इस कोर्स में अस्पताल की विभिन्न गतिविधियों और उनको व्यवस्थित रखने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
ऐसी ट्रेनिंग रोगियों और डॉक्टरों के अलावा विभिन्न सरकारी एजेंसियों और अन्य संबंधित संस्थानों में बेहतर तालमेल बिठाने में दक्ष बनाती है। इसके अलावा एचआर, फैसिलिटी मैनेजमेंट, क्वालिटी कंट्रोल, कॉस्ट मैनेजमेंट और इंफॉर्मेशन सिस्टम से संबंधित जानकारी भी कोर्स के दौरान दी जाती है।
कई ऐसे संस्थान हैं, जहां से आप हेल्थकेयर मैनेजमेंट से संबंधित कोर्स कर सकते है।
फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडी (दिल्ली यूनिवर्सिटी),
टीआईएसएस (मुंबई),
आईआईएचएमआर (जयपुर),
अपोलो इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन(हैदराबाद व चेन्नई),
सिम्बॉयोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज (पुणे),
एनएमआईएमएस यूनिवर्सिटी(मुंबई),
सीएमसी(वेल्लूर)।

कमेंट
कमेंट X