फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Coronavirus: LSAT-India 2020 postponed due to lockdown

लॉकडाउन: कोरोना वायरस की वजह से लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट 2020 स्थगित

Wed, 08 Apr 2020 04:38 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 08 Apr 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: LSAT-India 2020 postponed due to lockdown
एलएसएटी परीक्षा 2020 - फोटो : file photo

कोरोना वायरस की वजह से लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट 2020 स्थगित हो गया है। लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट ( एलएसएटी ) 17 मई को होना था जिसे अब जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। अब लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट 7 जून को होगा। परीक्षा की तिथि को बढ़ाए जाने के साथ ही आवेदन की तारीख को भी बढ़ाया गया है। इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए आप लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट की वेबसाइट देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UPSC: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2020 के लिए जारी होने वाला शेड्यूल स्थगित
विज्ञापन

 

 

लॉ स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 22 मई तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में अभी तक जिन अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन नहीं भरा है उनके लिए यह सुनहरा मौका है कि वो 22 मई तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट (LSAT) निकालने के बाद ही स्नातक और स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिला मिलता है। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को देश के विभिन्न लॉ कॉलेजों में यूजी और पीजी पाठ्यक्रम में दाखिला मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन



देश में 50 के करीब लॉ कॉलेज ऐसे हैं जो कि एलएसएटी स्कोर के बाद ही कानून की पढ़ाई में दाखिला देते हैं। गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जिसकी वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed