फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Coronavirus Lockdown: Centre Asks CBSE To Promote All Class 1-8 Students

केंद्र सरकार ने सीबीएसई से कहा- पहली से लेकर आठवीं तक सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के पास किया जाए

Wed, 01 Apr 2020 07:20 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 01 Apr 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown: Centre Asks CBSE To Promote All Class 1-8 Students
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : ट्विटर

देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए केंद्र सरकार ने सीबीएसई से कहा है कि वो पहली से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में पदोन्नत करें। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) को पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि कोविड-19 की वजह से देश के वर्तमान हालत को देखते हुए सीबीएसई को सलाह दी गई है कि वो पहली से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करे। शिक्षा मंत्री ने कई ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल असाइनमेंट के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाए जबकि पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में डाला जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में दसवीं-बारहवीं को छोड़कर सभी कक्षाओं के विद्यार्थी बिना परीक्षा के ही होंगे पास

विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री रमेश पोखलियाल निशंक ने ट्वीट में लिखा है कि कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूल आधारित असाइनमेंट के जरिए अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। स्कूल असाइनमेंट में विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट, समय-समय पर उनकी परीक्षाओं के नतीजे आदि चीजें शामिल होंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैंने सीबीएसई  को सिर्फ 29 मुख्य विषयों की बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने की सलाह दी है। सीबीएसई सिर्फ उन्हीं विषयों की परीक्षा कराए जो हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में दाखिले के लिए जरूरी हो।  गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। ऐसे में सभी स्कूल एवं कॉलेज बंद हैं और कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। कई राज्य सरकारें लॉकडाउन को देखते हुए पहले ही पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के पास करने की घोषणा कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed