लॉकडाउन बढ़ने से एम्स पीजी जुलाई 2020 अंतिम पंजीकरण तिथियां स्थगित
AIIMS PG July 2020: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर एम्स पीजी जुलाई 2020 अंतिम पंजीकरण तिथियों को स्थगित कर दिया है। इन तिथियों को भारत में कोरोना वायरस की वजह से बनी स्थितियों और लॉकडाउन बढ़ने की वजह से स्थगित किया गया है। इस संबंध में एम्स ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। हालांकि अभी एम्स ने पीजी कोर्स में अंतिम पंजीकरण की आगामी तिथियों की घोषणा नहीं की है और जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में सूचना जारी होगी।
आपको बता दें कि एम्स पीजी 2020 के लिए अंतिम पंजीकरण 19 मार्च से 4 अप्रैल के बीच होना था। लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब फिर से पंजीकरण की अंतिम तिथियों को स्थगित कर दिया गया है। यह तीसरा बार है जब एम्स पीजी कोर्स में पंजीकरण के लिए अंतिम तिथियों को संशोधित किया गया है।
इसे भी पढ़ें- COVID 19: लॉकडाउन बढ़ने से भारतीय सेना ने स्थगित की लखनऊ में होने वाली ये भर्ती परीक्षा
इससे पहले ये पंजीकरण 9 मार्च से लेकर 23 मार्च के बीच होना था। इसके साथ ही एम्स पीजी जुलाई 2020 परीक्षा भी स्थगित की गई है। यह परीक्षा 3 मई को होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन बढ़ने से यह भी स्थगित कर दी गई है। एम्स पीजी जुलाई 2020 परीक्षा कब होगी इसको लेकर भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही अभ्यर्थियों को सूचित किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X