इस राज्य की बोर्ड परीक्षाएं भी हुई स्थगित, यहां जानें नई तिथियों की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने आज राज्य विधानसभा को सूचित किया कि अगले हफ्ते से शुरू होने वाली दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा अगले महीने के लिए स्थगित कर दी गई।
उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एहतियाती उपायों को जारी रखने और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, द0938वीं कक्षा की परीक्षाएं, 27 मार्च से 13 अप्रैल तक तमिलनाडु और पुदुचेरी में आयोजित होने वाली थीं अब 15 अप्रैल को तमिल नव वर्ष दिवस के बाद परीक्षा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य में 9.45 लाख छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए लिया गया।उन्होंने यह भी घोषणा की कि 11वीं और 12वीं कक्षा की सार्वजनिक परीक्षाएं निर्धारित की जाएंगी।
इससे पहले, बुधवार को CBSE ने और गुरुवार को आईसीएसई ने अपनी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था, क्योंकि भारत सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया है।
NTA ने अपनी JEE मेन अप्रैल परीक्षा 2020 को भी स्थगित कर दिया है। अभी संशोधित कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा एनआईओएस की परीक्षाएं भी स्थगित हो गई हैं।
कमेंट
कमेंट X