फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Corona virus: google launched educational coronavirus website know more details

Corona Virus: गूगल की एजुकेशनल कोरोना वायरस वेबसाइट, इस देश में हुई लॉन्च

Sun, 22 Mar 2020 12:22 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 22 Mar 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: google launched educational coronavirus website know more details
Coronavirus in World Live Updates - फोटो : PTI
गूगल ने बीते शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित लोगों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि गूगल ने एक एजुकेशनल कोरोना वायरस वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट के माध्यम सो लोग खुद के बचाव के साथ-साथ इस गंभीर महामारी से, जिसकी चपेट में आज पूरी दुनिया है, से संबंधित ऑफिशियल जानकारियां दी जाएगी। अब लोग देश-समाज में उड़ रही अफवाहों पर यकीन न करें बल्कि इस वेबसाइट के माध्यम से खुद को अपडेट करें और दूसरों को भी अपेडट करें।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सप्ताह पहले अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी जिसमें बोला गया था कि गूगल कोरोनोवायरस के लिए एक स्क्रीनिंग वेबसाइट जल्द ही बनाएगी। ये वेबसाइट लोगों को टेस्टिंग साइट के लिए निर्देशित करेगी।
विज्ञापन

इस विषय पर गूगल ने भी एक ब्लॉग पोस्ट किया था। उसमें कहा गया था कि इस वेबसाइट का फोकस 'गूगल डॉट कॉम/कोविड-19' शिक्षा, रोकथाम और स्थानीय संसाधनों पर है। आम जनता इस वेबसाइट की मदद से कोरोना वायरस यानी कोविड-19 महामारी से संबंधित जरूरी खबरों, जरूरी सूचना, इसे बढ़ने से रोकने के उपाय, इस पर हो रहे विभिन्न शोध आदि से अवगत हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने जानकारी दी कि इस वेबसाइट को आज अमेरिका के सामने पेश किया है। भविष्य में ये वेबसाइट अन्य भाषओं में भी सूचना देगी। साथ ही समय-समय पर अपेडट होती रहेगी।  बता दें कि अपने देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 300 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed