{"_id":"5bc03c90bdec224fe12000e9","slug":"colleges-inspection-on-october-15-and-16-know-about-more-details-phd","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में शामिल हो सकती है पीएचडी, 15 और 16 अक्टूबर को होगा निरीक्षण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कॉलेजों में शामिल हो सकती है पीएचडी, 15 और 16 अक्टूबर को होगा निरीक्षण
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक कॉलेजों में इसी सत्र से पीएचडी की पढ़ाई शुरू होने के पूरे आसार हैं। इसके लिए पूर्व में गठित कमेटी 15 एवं 16 अक्तूबर को कॉलेजों का निरीक्षण करने जा रही है। कमेटी अपनी रिपोर्ट कार्य परिषद की बैठक में रखेगी और कार्य परिषद इस पर निर्णय लेगी। संघटक कॉलेज की ओर से लगातार मांग की जा रही थी कि वहां भी पीएचडी की पढ़ाई शुरू कराए जाने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
इससे शोध के इच्छुक छात्रों के साथ शिक्षकों को भी बढ़ा फायदा होगा। मौजूदा परिस्थितियों में कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर के पद तक ही प्रमोशन मिल सकता है, क्योंकि प्रोफेसर पद पर प्रमोशन के लिए यह अनिवार्य है कि शिक्षक ने अपने निर्देशन में किसी छात्रों को पीएचडी कराई है। इसी वजह से कॉलेज के शिक्षक विश्वविद्यालय में भी प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते थे लेकिन, कॉलेजों में पीएचडी शुरू होने के बाद शिक्षकों के लिए प्रमोशन का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज में पीएचडी के लिए पूर्व में कार्य परिषद की ओर से डायरेक्टर कॉलेज डेवलपमेंट प्रो. जगदंबा सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जा चुका है और सभी डीन इस कमेटी के सदस्य है। यह कमेटी 15 और 16 अक्तूबर को कॉलेजों का निरीक्षण करेगी। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक होगी और इसमें कमेटी की रिपोर्ट रखी जाएगी। माना जा रहा है कि कार्य परिषद की बैठक में इसे हरी झंडी दी जा सकती है और इसी सत्र से कॉलेज में पीएचडी की पढ़ाई शुरू हो सकती है।
कमेंट
कमेंट X